मोनू हत्याकांड में पत्नी व भांजे समेत चार गिरफ्तार
जागरण संवाददाता,बागपत: युवक मोनू की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी और भांजे समेत चार
जागरण संवाददाता,बागपत: युवक मोनू की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी और भांजे समेत चारो आरोपितों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। वहा से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
एसपी जय प्रकाश ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि पकड़े गए आरोपितों में मोनू की पत्नी दीपा, भांजा संजू पुत्र रूपराम निवासी दत्तनगर के अलावा अभिषेक पुत्र सुनील निवासी गढ़ी राजनगर एक्सटेंशन व विशाल पुत्र रामशरण निवासी विजयनगर गाजियाबाद हैं। पूछताछ में पता चला कि दीपा और संजू के आपस में संबंध थे। पता चलने पर मोनू अपनी पत्नी दीपा को संजू से मिलने से मना करता था। इससे परेशान दीपा ने संजू के साथ मिलकर मोनू की हत्या करने का प्लान बनाया। शुक्रवार की रात दीपा ने पति मोनू को चाय में नशे की चार गोलियां खिला दी थी। देर रात संजू अपने दोस्तों के साथ मकान में पहुंच गया। चारों ने दुपट्टे से मोनू को चारपाई से बांध दिया था, फिर उसे करंट लगाने का प्रयास किया। इससे मोनू की आंखें खुल गईं। विरोध करने पर आरोपितों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। दीपा की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दुपट्टा, बिजली का तार, नशे की गोलियां बरामद हुई हैं।
पांच दिन पहले ही बना ली थी मारने की साजिश
बागपत : संजू ने पुलिस को बताया कि वह बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र है। उसने अपने मामा को मारने की साजिश पांच दिन पूर्व बना ली थी। उसका अपनी मामी से चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। संजू का कहना है कि यदि वह न मारता तो मामा उसे मार देता। मोनू ने उसे मारने की सुपारी दे दी थी। चालीस हजार रुपये एडवांस में दे भी दिए गए थे। मामा की इस बात को दीपा ने सुन लिया था। दीपा ने ही उसे यह जानकारी दी थी।
दोस्ती में रंगे खून से हाथ
बागपत : संजू का दोस्त अभिषेक है और अभिषेक का साथी विशाल। संजू ने अभिषेक से अपने गांव घूमने चलने को कहा था। उसके कहने पर अभिषेक और विशाल आए थे। उनके मुताबिक रास्ते में तीनों ने बीयर पी थी। उसके बाद हत्या की।
संजू की अंगुली में काट लिया था मोनू ने
बागपत : मोनू ने अपनी जान बचाने के लिए खूब संघर्ष किया था। मुंह दबाते समय मोनू ने संजू की अंगुली में काटा भी था। उसने अपनी पत्नी की अंगुली में भी काटा था, लेकिन मोनू अपनी जान नहीं बचा पाया।