बागपत घूमने के बाद उत्तराखंड के लिए रवाना हुए सैलानी
दाहा : जर्मनी से भारत घूमने आए सैलानियों ने भारतीय परिधान के साथ साथ पूजा पाठ का भी लाभ उठ
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Nov 2018 09:32 PM (IST)Updated: Tue, 27 Nov 2018 09:32 PM (IST)
दाहा : जर्मनी से भारत घूमने आए सैलानियों ने भारतीय परिधान के साथ साथ पूजा पाठ का भी लाभ उठाया। एक सप्ताह जनपद में घूमने के बाद उत्तराखंड में योग सिखाने के लिए रवाना हो गए। बामनौली निवासी आदित्य शर्मा व अनुज चौहान गढ़ी रामकौर योग शिक्षकों के साथ जर्मनी से अंतराष्ट्रीय योग शिक्षक मैथियास स्ट्रेगर व महिला साथी नाया सिन्हा एक सप्ताह जनपद में धार्मिक स्थलों पर घूमे। पंडित ब्रजमोहन शर्मा निवासी बामनौली से गायत्री मंत्र, भजन आदि भी सीखे। आदित्य शर्मा ने बताया कि यहां से दोनों लोग ऋषिकेश के लिए रवाना हो गए, जहां वे एक सप्ताह तक योग सिखाएंगे। भारतीय पूजा पाठ से सैलानी इस कदर प्रभावित हुए की भगवान की छोटी मूर्ति अपने साथ ले जाने की भी इच्छा जताई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें