दुष्कर्म के मामले में आरोपित पर मुकदमा
क्षेत्र के एक गांव में नशे में धुत एक व्यक्ति ने मकान में अकेली 80 वर्षीय वृद्धा के साथ दुष्कर्म किया था।
By JagranEdited By: Published: Wed, 04 Nov 2020 10:15 PM (IST)Updated: Wed, 04 Nov 2020 10:15 PM (IST)
बागपत, जेएनएन। क्षेत्र के एक गांव में नशे में धुत एक व्यक्ति ने मकान में अकेली 80 वर्षीय वृद्धा के साथ दुष्कर्म किया था। घटना को अंजाम देकर आरोपित फरार हो गया था। इस मामले में गांव के गणमान्य लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया था। हालांकि बाद में वृद्धा के पुत्र ने आरोपित के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी थी।
बुधवार को पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही वृद्धा का मेडिकल कराया। इसकी पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी चंद्रप्रकाश शर्मा ने बताया कि फरार आरोपित की तलाश की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें