Move to Jagran APP

छेड़छाड़ पर शादी में खूनी संघर्ष, दूल्हा समेत तीन लोग जख्मी

शादी में खाने के दौरान युवती से बारातियों ने छेड़छाड़ की तो घराती बारातियों में खूनी संघर्ष हुआ। संघर्ष में दुल्हन का भाई व दूल्हा लहूलुहान हुआ। चाकू लगने से दूल्हन पक्ष से एक अन्य युवक भी जख्मी हुआ। दोनों पक्ष ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Feb 2020 11:57 PM (IST)Updated: Sun, 23 Feb 2020 06:08 AM (IST)
छेड़छाड़ पर शादी में खूनी संघर्ष, दूल्हा समेत तीन लोग जख्मी
छेड़छाड़ पर शादी में खूनी संघर्ष, दूल्हा समेत तीन लोग जख्मी

बागपत, जेएनएन। शादी में खाने के दौरान युवती से बारातियों ने छेड़छाड़ की तो घराती, बारातियों में खूनी संघर्ष हुआ। संघर्ष में दुल्हन का भाई व दूल्हा लहूलुहान हुआ। चाकू लगने से दूल्हन पक्ष से एक अन्य युवक भी जख्मी हुआ। दोनों पक्ष ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस सुरक्षा में दुल्हन के साथ बरात को विदा कराया गया।

loksabha election banner

शनिवार को नगर में गाजियाबाद से बारात आई थी। शाम को ईदगाह पर खाना चल रहा था। दुल्हन पक्ष से इरशाद अपनी दो बहन को खाना खिलाकर घर छोड़ने जा रहा था। रास्ते में खड़े कुछ बरातियों ने युवती से छेड़छाड़ कर दी। बहनों को घर छोड़ इरशाद अपने दोस्तों के साथ वापस लौटा। छेड़छाड़ करने का विरोध किया, तो दोनों पक्ष में मारपीट शुरू हो गई। इससे काठा मार्ग पर लोगों की भीड़ जुट गई। बीच-बचाव में दूल्हा वसीम व दूल्हन का भाई सलमान भी जख्मी हुआ। जबकि बारातियों में से किसी ने इरशाद के पेट, पीठ पर चाकू से वार कर दिया। इरशाद को लहूलुहान देखकर आरोपित फरार हो गए। दूल्हा का कहना है कि वह बीच बचाव करा रहा था, तभी आरोपित पक्ष से किसी ने ईंट मारकर सिर फोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भर्ती कराया। इलाज के बाद रीतिरिवाज से पुलिस सुरक्षा के बीच दुल्हन के साथ बरात को विदा कराया गया। वहीं दोनों पक्ष ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दे कार्रवाई को मांग की।

इंस्पेक्टर आरके शर्मा का कहना है कि मारपीट हुई है। दोनों पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.