खुलेंगे तीस फार्मर स्कूल, किसान पढ़ेंगे खेती का पाठ
जागरण संवाददाता, बागपत : खेती में बदलाव लाकर किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए कृषि विभ
जागरण संवाददाता, बागपत : खेती में बदलाव लाकर किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए कृषि विभाग ने कवायद तेज कर दी है। अब फार्मर स्कूलों में किसानों को खेती के बदलते पैटर्न, नई तकनीक, कम जमीन पर कम लागत में ज्यादा फसल उत्पादन हासिल कर उसका बाजार में अच्छा दाम पाने का पाठ पढ़ने को मिलेगा। इसके लिए शासन ने 88.45 लाख का बजट मंजूर किया है।
बागपत में 30 फार्मर स्कूल खोलने का लक्ष्य मिला है। प्रत्येक ब्लाक में पांच फार्मर स्कूल खुलेंगे। प्रति फार्मर स्कूल 30 प्रगतिशील किसानों को नामांकन दिया जाएगा। फार्मर स्कूलों में 900 किसानों को आधुनिक खेती, फसलों को बीमारी से बचाने, रासायनिक उर्वरक व कीटनाशकों में कमी लाकर जैविक उर्वरकों की खपत बढ़ाने, मिट्टी की जांच रिपोर्ट के अनुसार उर्वरकों तथा फसलों की बुआई का पाठ पढ़ाया जाएगा। किसानों को ¨सचाई में 60 फीसद पानी की बचत करने को बौछारी तथा टपक विधि से खेतों की ¨सचाई को मानसिक रूप से तैयार किया जाएगा। किसानों में उपज की बिक्री को बाजार की समझ पैदा की जाएगी। खेती आधारित दूसरा धंधा जैसे पशुपालन, मत्स्य पालन, मुर्गी पालन जैसी जानकारी भी मिलेगी। फार्मर स्कूल में किसानों को कृषि संबंधी तमाम योजनाओं की जानकारी भी मिलेगी। ट्रे¨नग पाने वाले फिर दूसरे किसानों को खेती में बदलाव की ट्रे¨नग देने का काम करेंगे।
मुफ्त में सैर करेंगे किसान
कृषि विभाग आत्मा योजना के बजट से 600 किसानों को जनपद, राज्य और दूसरे राज्यों की सैर कराएगा। मकसद यह है कि किसान दूसरे जिलों तथा राज्यों के किसानों का खेती करने का तौर-तरीका सीख सकें। किसानों के भ्रमण का खर्च कृषि विभाग वहन करेगा।
महिलाओं को प्राथमिकता
फार्मर स्कूलों तथा अध्ययन भ्रमण में महिला किसानों पर खास फोकस रहेगा। कुल किसानों में 33 फीसद महिलाओं को रखा जाएगा, ताकि वे आधुनिक खेती की ट्रे¨नग पाकर स्वावलंबी बन सकें।
इन्होंने कहा..
फार्मर स्कूलों में ट्रे¨नग मिलने से किसानों में कृषि तकनीक की समझ बढे़गी। वैज्ञानिक ढंग से खेती करने लगेंगे, जिससे आमदनी बढ़ेगी।
-नरेश किसान, सिसाना
फार्मर स्कूल खोलने की कार्रवाई शुरू करा दी है। कृषि विभाग के एक्सपर्ट तथा कृषि वैज्ञानिक किसानों को पढ़ाने का काम करेंगे।
-प्रशांत कुमार, कृषि उप निदेशक।