अच्छाई का बाण लगते ही धू-धूकर जल उठा बुराइयों का रावण
जागरण संवाददाता, बागपत : शुक्रवार की देर शाम बुराई के प्रतीक रावण का वध किया गया। जैस
जागरण संवाददाता, बागपत : शुक्रवार की देर शाम बुराई के प्रतीक रावण का वध किया गया। जैसे ही पुतले में आग लगी, वैसे ही वह धू-धू कर जल उठा। इस दौरान जमकर आतिशबाजी हुई और भगवान श्री राम की जय-जयकार की गई। पुराना कस्बा बागपत में श्री बागेश्वर आदर्श रामलीला मंडल बागपत के तत्वावधान में 40 फुट ऊंचे रावण के पुतले की व्यवस्था की गई थी। शाम होते ही रामलीला का मंचन हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, बागपत विधायक योगेश धामा, लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप ठाकुर, भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष आयुष पंवार ने भगवान राम और लक्ष्मण का तिलक किया।
इसके बाद रामलीला का मंचन शुरू हुआ, जिसमें अहिरावण का वध किया गया। फिर बाण चलाकर रावण के पुतले को आग लगाई गई। बाण लगते ही रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले धू-धू कर जल उठे। इससे पहले भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने वहां मौजूद लोगों से कहा कि हमें बुराइयों से दूर रहकर अच्छाई के रास्ते पर चलना होगा। भाजपा विधायक योगेश धामा ने कहा कि बागपत की रामलीला बेहतरीन रही है। यह पर्व हमें बुराइयों पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। इस दौरान यशबीर ¨सह, नेपाल ¨सह, धारा ¨सह, योगेंद्र डब्बू, अशोक चौहान, ब्रजपाल, प्रेमपाल, राज ¨सह, युद्धवीर लाला, राकेश गर्ग, अमित चौहान, कर्मबीर, धीर ¨सह, प्रदीप ¨पडारी, मान ¨सह माहश्यजी समेत अनेक लोग मौजूद रहे।