Move to Jagran APP

यमुना में डूबी किशोरी, तलाश कर रहे गोताखोर

टांडा गांव के पास यमुना नदी में एक किशोरी नहाते समय डूब गई। प्रयास के बावजूद उसे नदी से नहीं निकाला जा सका। गोताखोरों ने भी कई घंटे तक किशोरी की तलाश की लेकिन नदी के तेज बहाव के कारण उसका पता नहीं चल सका।

By Edited By: Published: Sun, 11 Aug 2019 11:14 PM (IST)Updated: Sun, 11 Aug 2019 11:14 PM (IST)
यमुना में डूबी किशोरी, तलाश कर रहे गोताखोर
यमुना में डूबी किशोरी, तलाश कर रहे गोताखोर
बागपत, जेएनएन। टांडा गांव के पास यमुना नदी में एक किशोरी नहाते समय डूब गई। प्रयास के बावजूद उसे नदी से नहीं निकाला जा सका। गोताखोरों ने भी कई घंटे तक किशोरी की तलाश की, लेकिन नदी के तेज बहाव के कारण उसका पता नहीं चल सका। देर शाम तक काफी लोग नदी किनारे जमा रहे। ग्राम टांडा निवासी इशाक की 15 वर्षीय बेटी दानिश्ता उर्फ छोटी रविवार की सुबह नौ बजे अपने भाई-बहनों और बहनोई आबिद के साथ यमुना नदी में नहाने गई थी। आबिद कैराना के आलदी गांव का रहने वाला है, जो अपनी ससुराल में आया हुआ है। आबिद ने बताया कि नदी में सभी बच्चे एक-दूसरे का हाथ पकड़कर अठखेलियां करते हुए चल रहे थे। इसी दौरान लगभग 11 बजे दानिश्ता का पैर नदी में गहरे गड्ढे में चला गया, जिसके बाद वह डूब गई। उसने दानिश्ता का हाथ पकड़कर खींचने का प्रयास किया, लेकिन वह उसे नहीं पकड़ सका। उसने दानिश्ता को गड्ढे के दूसरी तरफ ढकेलने की कोशिश की, लेकिन वह प्रयास भी सफल नहीं हो सका। उसके बाद उसने अपनी ससुराल में दानिश्ता के डूब जाने की जानकारी दी। परिवार के लोग आनन फानन में नदी पर पहुंचे और किशोरी की तलाश करने लगे। इसी बीच लोगों ने टांडा पुलिस चौकी पर हादसे की सूचना दी तो पुलिस व नायब तहसीलदार आदि मौके पर पहुंचे। बागपत से गोताखोरों को नदी पर बुलाया गया। गोताखोरों ने नदी में किशोरी की तलाश शुरू कर दी, लेकिन देर शाम तक किशोरी का पता नहीं चल सका। नायब तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम को सूचित कर दिया गया है। वह शाम तक आ जाएगी। सर्चिंग अभियान के दौरान थाना पुलिस व टांडा गांव के लोग नदी किनारे ही रहे। गोताखोर इरफान ने बताया कि पानी का बहाव काफी तेज है। इस कारण किशोरी को ढूंढने में परेशानी हो रही है। किशोरी के डूब जाने के बाद टांडा गांव का माहौल गमगीन है।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.