एंट्री से रोकने पर टोल कर्मियों से उलझे बाइक सवार
संवाद सहयोगी, खेकड़ा (बागपत) : ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर बाइक रोकने पर सवारों ने ह
By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Oct 2018 10:15 PM (IST)Updated: Sat, 20 Oct 2018 10:15 PM (IST)
संवाद सहयोगी, खेकड़ा (बागपत) : ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर बाइक रोकने पर सवारों ने हंगामा करते हुए बूथ सुपरवाइजर को भुगतने की धमकी दी। पुलिस ने बाइक सवारों को वापस किया।
शनिवार को एक्सप्रेस-वे पर अधिकारियों की विजिट के कारण कर्मचारियों ने टोल पर बाइकें रोकी। कर्मचारियों से बाइक सवारों के उलझने का पता लगने पर सुपरवाइजर मौके पर पहुंचे। दर्जनों बाइक सवारों ने मिन्नतें कीं, लेकिन किसी को जाने नहीं दिया। करीब घंटा भर बाद पहुंचे पांच बाइक सवार युवक जबरन जाने का प्रयास करने लगे। रोकने पर हंगामा किया। पुलिस ने भी एक्सप्रेस-वे पर बाइक सवारों को जाने से रोका।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें