विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर गड्ढों से मिलेगी मुक्ति, 15 सितंबर से शुरू हो जाएगा मरम्मत कार्य

By Zaheer Hasan Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sun, 30 Aug 2026 02:32 PM (IST)

दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे-709बी पर गड्ढों से जल्द मुक्ति मिलेगी, मरम्मत का काम 15 सितंबर से शुरू होगा। 80 करोड़ रुपये ...और पढ़ें

बावली गांव में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर हुआ जलभराव। जागरण

बावली गांव में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर हुआ जलभराव। जागरण

HighLights

  1. 80 करोड़ से होगा दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे का निर्माण

  2. नोएडा की कंपनी को टेंडर, 15 सितंबर तक निर्माण कार्य शुरू

  3. सितंबर 2027 तक 60% निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा।

जागरण संवाददाता, बागपत। पश्चिम उप्र के लोगों के लिए राहत की खबर है, क्योंकि अब दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे-709 बी पर गड्ढों की भरमार से मुक्ति मिलने वाली है। पश्चिम एशिया के संघर्ष के चलते निर्माण सामग्री की आपूर्ति बाधित होने से हाईवे की की मरम्मत थमीं थी, पर अब 15 सितंबर तक निर्माण शुरू होगा। नोएडा की कंपनी को 80 करोड़ का टेंडर दिया हुआ है।

दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे-709बी गड्ढों से बदहाल पड़ा है। बरसात में स्थिति कहीं ज्यादा बदतर हो गई। सिसाना में जलभराव से हाईवे तालाब बन गया तो बडौली, सरूरपुरकलां तथा बावली समेत कई स्थानों पर हाईवे पर गड्ढों से न केवल वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई, बल्कि दुर्घटना का खतरा बना रहता है। हालांकि गत साल राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इस हाइवे के लिए बजट मंजूर किया था और टेंडर छूट गया था। टेंडर लेने वाली कंपनी ने बागपत शहर से सोनीपत मोड तक पांच किमी तक मरम्मत-निर्माण करा दिया था लेकिन फिर काम थम गया।

अब एनएचएआइ के परियोजना निदेशक नरेंद्र सिंह ने सीडीओ को भेजी रिपोर्ट में कहा कि वैश्विम स्तर पर चले तनाव, युद्ध माहौल के चलते सामग्री अनुपलब्धता से हाईवे की मरम्मत बाधित थी। अब दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे-709बी का बागपत में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-से लेकर शामली बाइपास तक के भाग की मरम्मत को ठेकेदार नियुक्त किया है। परियोजना निदेशक ने कहा कि उक्त भाग की मरम्मत के लिए 80 करोड़ का टेंडर नोएडा की एक कंपनी को दिया गया।

एक सितंबर से मरम्मत-निर्माण शुरू किया जाना था लेकिन सात आठ सितंबर को भारी बरसात की चेतावनी जारी होने से 15 सितंबर तक निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। सबसे पहले हाईवे का निर्माण बड़ौत शहर से शुरू होगा जिसमें मार्केट का एरिया प्राथमकिता पर रहेगा। सितंबर 2027 तक हाईवे मरम्मत-निर्माण 60 प्रतिशत पूरा करा लिया जाएगा। हाईवे का निर्माण होने से दिल्ली, बागपत, शामली और सहारनपुर तक लाखों लोगों का सफर सुरक्षित और सुहाना होगा।