विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर रफ्तार का नया रिकॉर्ड, 60 दिनों में दौड़े 27.67 लाख वाहन

Published: Fri, 24 Jul 2026 12:13 AM (IST)

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर 60 दिनों में 27.67 लाख से अधिक वाहन चले, जिससे दिल्ली से देहरादून का सफर अब ढाई से तीन घंटे में पूरा हो रहा है।

बागपत में दिल्ली देहरादून ग्रीनफील्ड कोरिडोर पर दौड़ते वाहन

बागपत में दिल्ली देहरादून ग्रीनफील्ड कोरिडोर पर दौड़ते वाहन

HighLights

  1. 60 दिन में 27.67 लाख से अधिक वाहन चले।

  2. दिल्ली-देहरादून यात्रा का समय 6 से 2.5 घंटे हुआ।

  3. 87% कार और हल्के मोटर वाहन शामिल हैं।

कपिल कुमार, बागपत। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर वाहन खूब रफ्तार पकड़ रहे हैं। पिछले 60 दिन में इस कॉरिडोर पर 27.67 लाख वाहन दौड़े हैं, यानी एक मिनट में 32 वाहनों का आवागमन हुआ है। कार और अन्य लाइट मोटर व्हीकल 87 प्रतिशत व भारी वाहन 10.1 प्रतिशत है। इससे समय और रुपये की बचत हुई है। एनएचएआई का कहना है कि यह एक सड़क नहीं, बल्कि समय और अवसर का सेतु है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 14 अप्रैल काे दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन किया था, यह 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ था। 14 मई को टोल वसूली शुरू हुई थी। इस पर बड़ी संख्या में वाहन दौड़ रहे हैं। दुपहिया, थ्री व्हीलर और ट्रैक्टर-ट्राली का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित है।

इस कॉरिडोर पर दौड़ने वाले वाहनों का एनएचएआई ने ब्योरा जुटाया गया। परियोजना निदेशक नरेंद्र सिंह का कहना है कि 60 दिन (14 मई से 12 जुलाई) तक 27 लाख 67 हजार 47 वाहन दौड़े हैं। प्रतिदिन 46,117 वाहन और हर मिनट में 32 वाहनों का आवागमन हुआ है।

सबसे ज्यादा कार व अन्य लाइट मोटर व्हीकल 87 प्रतिशत व भारी वाहन 10.1 प्रतिशत हैं। पहले दिल्ली से देहरादून के सफर में 6-6.30 घंटे लगते थे, लेकिन अब 2.30 से तीन घंटे में पहुंच रहे हैं। यह एक सड़क नहीं, बल्कि समय और अवसर का सेतु है। इससे जनता को बहुत राहत मिली है। यह इकोनामिक कारिडोर केवल यात्री सुविधा तक सीमित नहीं है, बल्कि मालवाहन एवं क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों की रीढ़ बन चुका है।

वाहन श्रेणी अनुसार वितरण

वाहन श्रेणी वाहन संख्या प्रतिशत (%)
कार / जीप / वैन / एलएमवी 24,19,073 87.4%
एलएमवी (हल्के वाणिज्यिक वाहन) 68,261 2.5%
बस / ट्रक (2 एक्सल) 1,66,259 6.0%
3 एक्सल तक के वाहन 24,715 0.9%
4 से 6 एक्सल 88,669 3.2%
7 या अधिक एक्सल 72 -
कुल 27,67,047 100%

 

प्रतिबंधित वाहनों पर भी हुई कार्रवाई

इकोनाॉमिक कॉरिडोर पर प्रतिबंधित वाहन भी दौड़ते मिले। कई यात्रियों ने भी स्टंट कर वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया, जिनके विरुद्ध पुलिस ने कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें- बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, कैंटर वाहन ट्रेलर से टकराया; 11 माह की बच्ची और हेल्पर की मौत