Move to Jagran APP

सरकार की नीतियों के विरोध में साइकिल रैली: मनोज

सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर सपा साइकिल रैली 21 सितंबर को बागपत पहुंचेगी। यहां के 500 सपा कार्यकर्ता रैली में भाग लेंगे। 22 सितंबर को साइकिल रैली राष्ट्रवंदना चौक बागपत से दिल्ली जंतर-मंतर के लिए रवाना होगी।

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 11:30 PM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 11:30 PM (IST)
सरकार की नीतियों के विरोध में साइकिल रैली: मनोज
सरकार की नीतियों के विरोध में साइकिल रैली: मनोज

जागरण संवाददाता, बागपत: सपा साइकिल रैली को लेकर जहां एक तरफ जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी तो दूसरी ओर सपा नेता बिल्लू प्रधान ने प्रेस वार्ता कर रैली को ऐतिहासिक बनाने का दावा किया। जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां जनविरोधी हैं।

loksabha election banner

सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर सपा साइकिल रैली 21 सितंबर को बागपत पहुंचेगी। यहां के 500 सपा कार्यकर्ता रैली में भाग लेंगे। 22 सितंबर को साइकिल रैली राष्ट्रवंदना चौक बागपत से दिल्ली जंतर-मंतर के लिए रवाना होगी। सुरेंद्र पंवार ने कहा कि भाजपा सरकार में महिला सुरक्षित नहीं है। राजीव प्रधान, शकील अहमद मौजूद रहे।

उधर, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने अपने कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में साइकिल रैली का कार्यक्रम बताते हुए कहा कि 21 सितंबर को बागपत के कार्यकर्ता बालैनी में जाकर रैली में शामिल लोगों का स्वागत करेंगे। एक सवाल के जवाब में बिल्लू प्रधान ने कहा कि जिला संगठन ने साइकिल रैली की जानकारी किसी को नहीं दी। इसलिए उन्हें प्रेस वार्ता करनी पड़ी। हाजी तराबूद्दीन, राजू प्रधान, रमन ¨सह और कर्मवीर आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.