यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आधी रात को पुलिस के साथ मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर Baghpat News
वेस्ट यूपी की पुलिस बदमाशों पर भारी पड़ रही है। शनिवार की देररात बड़ौत में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ ...और पढ़ें

बागपत, जेएनएन। बड़ौत के दोघट थाना क्षेत्र के टीकरी के जंगल में शनिवार आधी रात को पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश मारा गया। दो बदमाश भाग निकले। एक दारोगा और सिपाही भी जख्मी हो गए। मौके से एक कारबाइन, पिस्टल व कारतूस बरामद हुए हैं।
बड़ी वारदात की बना रहे थे योजना
एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि रात करीब 12 बजे सूचना मिली कि टीकरी के जंगल में एक ट्यूबचेल पर तीन बदमाश शराब पी रहे हैं और किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सीओ रमाला अनुज चौधरी, एसओ छपरौली व एसओ दोघट पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे तो बदमाशों ने फायरिंग में एक बदमाश को गोली लगी जबकि दो भाग निकले। घायल बदमाश को सीएचसी ले जाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
एक कारबाइन व पिस्टल बरामद
एसपी ने बताया की मारा गया बदमाश सन्नी मलिक पुत्र हरेंद्र मलिक निवासी छपरौली थाना क्षेत्र के सिलाना गांव का रहने वाला था। उस पर शामली जिले से हत्या के मामले में 50 हजार का इनाम घोषित था। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज है। एसपी ने बताया कि मौके से एक कारबाइन व पिस्टल बरामद हुई है। पता लगाया जा रहा है कि यह कारबाइन कहां से लूटी गई थी। मुठभेड़ में छपरौली एसओ चितवन कुमार और सिपाही राहुल भी घायल हो गए।
पांच दिनों में चार हो चुके घायल
गौरतलब है कि जिले में पिछले पांच दिनों में चार बदमाश मुठभेड़ में घायल हो चुके हैं जबकि एक शातिर अपराधी ढेर हो चुका है। शुक्रवार को ही 25 हजार का इनामी हवा सिंह एसपी के सामने पेश होकर गिड़गिड़ाते हुए गिरफ्तार करने की गुहार लगाई थी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।