50 पेटी हरियाणा की शराब संग तस्कर दबोचा
खेकड़ा रविवार रात पाठशाला पुलिस दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे पर वाहनों की चेकिग कर रही थी। सूचना पर पुलिस ने हरियाणा से आ रही वैग्नार कार को रुकने का इशारा किया तो चालक ने कार की रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस ने बल प्रयोग कर कार को चौकी के पास रोक चालक को पकड़ लिया। कार में शराब लदी मिलने पर पुलिसआरोपित चालक को थाने ले आई। पुलिस ने कार से तस्करी की हरियाणा मार्का 24 पेटी बेस्टो 21 पेटी क्रेजी रोमिया व पांच पेटी पार्टी स्पेशल अंग्रेजी शराब बरामद करने का दावा किया। पुलिस ने तस्कर प्रदीप पुत्र राज सिंह निवासी बराही जिला झज्जर हरियाणा को गिरफ्तार कर चालान किया। --------------- गौरव कुमार दिनांक 1
खेकड़ा (बागपत): रविवार रात पाठशाला पुलिस दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर वाहनों की चेकिग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने हरियाणा से आ रही वैगनार कार को रुकने का इशारा किया तो चालक ने कार की रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस ने बल प्रयोग कर कार को चौकी के पास रुकवाकर चालक को पकड़ लिया। कार में शराब लदी मिलने पर पुलिस चालक को थाने ले आई। पुलिस ने कार से तस्करी की हरियाणा मार्का 24 पेटी बेस्टो, 21 पेटी क्रेजी रोमिया व पांच पेटी पार्टी स्पेशल अंग्रेजी शराब बरामद करने का दावा किया। पुलिस ने आरोपित प्रदीप पुत्र राज सिंह निवासी बराही जिला झज्जर हरियाणा को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।