गोपाष्टमी पर हुई गोवंश की पूजा, खिलाया हरा चारा
शहर में बावली रोड पर रविवार को सुबह गो आश्रय स्थल की सफाई की गई।
बागपत, जेएनएन। शहर में बावली रोड पर रविवार को सुबह गो आश्रय स्थल की सफाई की गई। उसके बाद गो पूजन का कार्यक्रम हुआ, जिसमें नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी व एसडीएम दुर्गेश कुमार मिश्र व नगर पालिका चेयरमैन अमित राणा के अलावा कर्मचारी और हिदू संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उसके बाद गोवंश को हरा चारा, गुड़, चोकर आदि खिलाया गया।
धनौरा सिल्वनगर में गोवंश की पूजा हुई। पशु चिकित्साधिकारी डाक्टर अक्षय बालियान, ग्राम सचिव रविद्र यादव, ग्राम प्रधान वीर सिंह, संजय प्रधान, नितिन धामा, मनोज कुमार, बच्चू सिंह, रामबल राणा, सत्यवीर राठी आदि मौजूद रहे। छपरौली कस्बे के बस अड्डे के पास स्थित गो आश्रय स्थल पर गोपाष्टमी पर्व मनाया। नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव खोखर व पशु चिकित्सालय प्रभारी डाक्टर राहुल कुमार ने गो पूजन किया। उसके बाद गोवंश को हरा चारा खिलाया। इस दौरान सुरेंद्र सिंह, हरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। महर्षि कश्यप सेवा ट्रस्ट ने किया मेधावियों को सम्मानित
महर्षि कश्यप सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में दाहा गांव की कश्यप चौपाल पर रविवार को मेधावी बच्चों के प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इंटरमीडिएट व हाईस्कूल में उत्तीर्ण होने वाले सतीश कुमार, प्रवेश, निकिता, अमित, संदीप, गीता, मीनाक्षी, कमल, बोबी, सोनिया, रविद्र प्रताप आदि छात्रों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कश्यप और सचिव अशोक कश्यप ने कार्यक्रम ने युवाओं शिक्षा के प्रति जागरूक किया। शिक्षा के बल पर ही वह अपने समाज का ओर क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते है। वरिष्ठ संयोजक मेहरपाल कश्यप ने सभी को एकजुट रहकर समाज की सेवा करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज सिंह कश्यप ने किया। इस मौके डा. नरेंद्र कश्यप, कृष्णपाल कश्यप, महामंत्री लोकेंद्र कश्यप, मास्टर तेजवीर सिंह, अंतवीर सिंह, मास्टर रोहताश, धर्मपाल कश्यप, रामफल कश्यप, सत्यपाल आर्य मौजूद रहे।