गाय को कुएं में डालकर तस्कर फरार
संस, खेकड़ा (बागपत) : निरोजपुर एम्मा के जंगल में लोगों के आने की आहट पर गो तस्कर गाय को
संस, खेकड़ा (बागपत) : निरोजपुर एम्मा के जंगल में लोगों के आने की आहट पर गो तस्कर गाय को कुएं में डालकर फरार हो गए।
ग्रामीणों के मुताबिक, गुरुवार को तस्कर एक गाय को कटान के लिए निरोजपुर के जंगल में लेकर पहुंचे। खेत पर पानी चलाने जा रहे किसानों की आहट सुनकर तस्कर गाय को गहरे कुएं में डालकर फरार हो गए। शुक्रवार सुबह खेत पर गए किसान गाय की आवाज सुनकर कुएं के पास पहुंचे। घटना से क्षुब्ध लोगों ने पुलिस के खिलाफ हंगामा कर तस्करों को पकड़ने की मांग की। जल्द आरोपित नहीं पकड़े गए तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे। घंटों मशक्कत के बाद गाय को बाहर निकालकर इलाज कराया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की सुस्ती के चलते क्षेत्र में गोकशी हो रही है। इंस्पेक्टर शिव प्रकाश ने मामले की जानकारी से इन्कार किया। उन्होंने गो तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने व रात में गश्त बढ़ाने की बात कही।