विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बागपत के बड़ौत में मामूली विवाद बना खूनी, दंपती ने हथौड़े-चाकू से की युवक की हत्या

Published: Wed, 09 Sep 2026 11:03 AM (IST)

Baghpat News: बड़ौत के खत्री गढ़ी में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जहां एक दंपती ने हथौड़े और ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. बड़ौत में मामूली विवाद में युवक की हत्या।

  2. दंपती ने हथौड़े और चाकू से हमला कर युवक को मारा।

  3. पुलिस ने आरोपित दंपती को हिरासत में लेकर जांच शुरू की।

जागरण संवाददाता, बड़ौत (बागपत)। Baghpat News: शहर के खत्री गढ़ी मुहल्ले में मंगलवार सुबह मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। विकास इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर काम करने वाले शिकोहपुर गांव निवासी दीपेंद्र की खत्री गढ़ी में दंपती ने हथौड़े और चाकू से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

दीपेंद्र खत्री रोजाना की तरह मंगलवार सुबह विकास इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर काम करने पहुंचा था। दुकान के सामने ही चाय की दुकान चलाने वाले दंपती से किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया।

देखते ही देखते विवाद बढ़ गया कि दंपती ने दीपेंद्र पर हथौड़े और चाकू से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से दीपेंद्र लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ा।

दंपती ने हथौड़े व चाकू से युवक को मौत के घाट उतारा

आसपास के दुकानदार और लोग तत्काल मौके पर पहुंचे तथा घायल दीपेंद्र को उपचार के लिए अस्पताल ले गए, सीएचसी पर चिकित्सा होने से मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें- पहली इलेक्ट्रिक AC डबल डेकर बस शुरू: गोरखपुर में रूट तय, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

पुलिस ने दोनों आरोपितों को हिरासत में लिया

पुलिस ने दोनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ कर वारदात के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। युवक की हत्या की खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। घटना को लेकर लोगों में रोष है।

यह भी पढ़ें- यूपी से कब होगी मानसून की विदाई? सामने आया IMD का अपडेट; लखनऊ में आज बढ़ेगी उमस

लोगों ने पुलिस से आरोपित दंपती के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मामले का जल्द राजफाश करने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी का कहना है कि तहरीर और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।