राकेश सौदाई महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष बनीं
उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष प्रीति तिवारी ने बागपत जिले की अध्यक्ष पर राकेश सौदाई को मनोनीत किया है। राकेश सौदाई छपरौली क्षेत्र के कुरड़ी गांव की रहने वाली है जो कई साल से पार्टी से जुड़ी रही है।
बागपत, जेएनएन। उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष प्रीति तिवारी ने बागपत जिले की अध्यक्ष पद पर राकेश सौदाई को मनोनीत किया है। राकेश सौदाई छपरौली क्षेत्र के कुरड़ी गांव की रहने वाली है, जो कई साल से पार्टी से जुड़ी रही है। इनसे पहले जिलाध्यक्ष पद पर उर्मिला चौधरी थीं। राकेश के जिलाध्यक्ष बनने पर प्रिया कश्यप, शिवानी प्रजापति, प्रियंका जाटव, साजिदा बेगम, नफीसा, एड. अनुराधा, उर्मिला जाटव, सुषमा चौहान, विभा जैन, सती शर्मा, शहनाज चौधरी, शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा, सत्यपाल सिंह पथौलिया, शिव कुमार कटारिया, डा. नरेंद्र शर्मा, दीपक शर्मा, रमेश शर्मा आदि ने हर्ष जताया है। राकेश ने कहा कि वह पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे और सभी को साथ लेकर चलेंगी।