चोटिंयां पकड़कर दे दनादन... बागपत में छुट्टी के बाद सड़क पर छिड़ा छात्राओं का 'संग्राम'
बड़ौत के जनता वैदिक इंटर कॉलेज के बाहर छात्राओं के बीच मारपीट का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो इंटरनेट ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
बड़ौत में छात्राओं के बीच मारपीट का मामला।
जनता वैदिक इंटर कॉलेज के बाहर हुई घटना।
कॉलेज प्रशासन ने लिया संज्ञान, होगी कार्रवाई।
जागरण संवाददाता, बड़ौत(बागपत)। शहर के जनता वैदिक इंटर कॉलेज के बाहर छात्राओं के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। कक्षा 11 और 12 की कई छात्राओं ने कक्षा नौ की एक छात्रा के साथ सड़क पर मारपीट कर दी। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। वीडियो में छात्राएं आपस में मारपीट करती नजर आ रही हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कॉलेज की छुट्टी के बाद छात्राएं बाहर निकली थीं। इसी दौरान किसी बात को लेकर कक्षा नौ की छात्रा और कक्षा 11 व 12वीं की कुछ छात्राओं के बीच विवाद हो गया।
देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। सड़क पर छात्राओं के बीच हुई मारपीट से आसपास के लोगों में भी हलचल मच गई।
कॉलेज के बाहर भिड़ीं छात्राएं, प्रधानाचार्य ने लिया संज्ञान
घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जो बाद में इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया। कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. यशवीर शास्त्री ने बताया कि घटना छुट्टी के बाद कॉलेज परिसर से बाहर हुई है। इसके बावजूद कॉलेज प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संज्ञान लिया है। दोनों पक्षों की छात्राओं के अभिभावकों को कालेज बुलाया गया है, ताकि विवाद की वास्तविक वजह सामने आ सके।
कॉलेज स्तर पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी
प्रधानाचार्य ने बताया कि जांच के बाद संबंधित छात्राओं के खिलाफ कॉलेज स्तर पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही छात्राओं को अनुशासन और आपसी व्यवहार को लेकर भी जागरूक किया जाएगा। किसी भी छात्रा का अनुशासनहीन व्यवहार स्वीकार नहीं किया जाएगा।
