चौधरी चरण सिंह भाजपा के लिए आदर्श : प्रदीप
शहर के एक विवाह मंडप में बुधवार को भाजपा का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन हुआ।
बागपत, जेएनएन। शहर के एक विवाह मंडप में बुधवार को भाजपा का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन हुआ। इसमें आए कैराना के सांसद प्रदीप चौधरी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भाजपा का आदर्श बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा हर वर्ग के लोगों के विकास की बात सोचती है। प्रबुद्ध लोगों की वजह से ही समाज का विकास होता है।
उन्होंने कहा कि जब तक देश की बागडोर मोदी के हाथों में है, तब तक देश की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा की ओर कोई भी देश आंख उठाकर नहीं देख सकता है। भाजपा सरकार ने अनुच्छेद 370 का खात्मा, अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण, तीन तलाक, लद्दाख व जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित राज्य घोषित करने जैसे अभूतपूर्व निर्णय व कार्य किए हैं। भाजपा की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि किसान बीमा, फसल बीमा, किसान सम्मान निधि जैसी सहूलियत देकर सरकार ने किसानों को सम्मान से जीने का हक दिया है। विधायक केपी मलिक ने सम्मेलन में आए प्रबुद्ध लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि भाजपा ने सभी को सम्मान दिया है। उन्होंने अपने क्षेत्र में कराए गए विकास कार्य भी गिनाए। जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह की अध्यक्षता व जिला महामंत्री एडवोकेट बिजेंद्र शर्मा के संचालन में हुए सम्मेलन में प्राचार्य डाक्टर सतीश शर्मा, डाक्टर वीरेंद्र सिंह, प्राचार्य डाक्टर अरविद कुमार, नगर पालिका चेयरमैन अमित राणा, डाक्टर जीपी सिंह, डाक्टर महेश कुमार मुछाल, डाक्टर किरण गर्ग, मनोज बिश्नोई, संदीप शर्मा, प्रबुद्ध सम्मेलन की संयोजक विजयवती पंवार, राजीव तोमर, दीपक भारती, राकेश जैन, सरिता चौधरी, पवन कुमार शर्मा, विनोद पांचाल, अमित जैन, आत्माराम मौर्य मौजूद रहे।