तकनीक से संवारें करियर: डीएम
जासं, बागपत: आइटीआइ खेकड़ा का दीक्षांत समारोह बागपत के श्री यमुना इंटर कालेज में हुआ। ड
By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 08:32 PM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 08:32 PM (IST)
जासं, बागपत: आइटीआइ खेकड़ा का दीक्षांत समारोह बागपत के श्री यमुना इंटर कालेज में हुआ। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार तथा सीडीओ पीसी जायसवाल ने 16 छात्रों को कोर्स पूरा होने के सर्टिफिकेट दिया। वहीं 12 छात्रों का प्लेसमेंट हुआ। डीएम ने कहा कि युवाओं को तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर अपने करियर को चार चांद लगाने चाहिए। युवाओं को प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र का फायदा उठाना चाहिए। आज तकनीक का जमाना है। जिनके पास तकनीक है, उनकी हर जगह पूछ है। यमुना इंटर कालेज के प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा भी मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें