बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन पर बागपत में हर्ष फायरिंग
बसपा सुप्रीमो के जन्मदिन पर केक काटने के दौरान बागपत में हर्ष फायरिंग। बागपत विधान सभा क्षेत्र प्रभारी धर्मपाल सिंह के गार्ड ने चलाई गोली।
By Taruna TayalEdited By: Published: Tue, 15 Jan 2019 04:00 PM (IST)Updated: Tue, 15 Jan 2019 04:00 PM (IST)
बागपत, जेएनएन। बसपा सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिन के अवसर पर नगर में आयोजित कार्यक्रम में बागपत के विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी धर्मपाल सिंह के एक निजी गार्ड ने अपनी लाईसेंसी बंदूक से केक काटने के दौरान हर्ष फायरिंग की। गोली चलने से वहां उपस्थ्िात लोग सन्न रह गये। यह घ्ाटना कैमरे में कैद हो गई। उधर पता चलते ही पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
कई दिनों से तैयारी में जुटे थे कार्यकर्ता
जन्मदिन का कार्यक्रम नगर के मेरठ रोड पर स्थित हिना गार्डन में था। इसके लिए पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पिछले कई दिनों से तैयारियों में लगे हुए थे। मंगलवार सुबह से ही पार्टी समर्थकों का कार्यक्रम में पहुंचना शुरू हो गया था। दोपहर करीब सवा दो बजे पदाधिकारियों ने केक काटा तथा नारेबाजी की। इसी दौरान बागपत विधान सभा क्षेत्र प्रभारी धर्मपाल सिंह के एक निजी सुरक्षा कर्मी ने अपनी लाईसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग की। दूसरा सुरक्षाकर्मी पास में बंदूक लेकर खड़ा रहा। वहां पर मौजूद लोग सन्न रह गए। बाद में केक वितरण हुआ।
कैसे भी मना सकते हैं जन्मदिन
हर्ष फायरिंग का कई लोगों ने समर्थन किया तो कई ने आपत्ति जताई। धर्मपाल सिंह का कहना है कि बहन जी के जन्मदिन की खुशी में फायर किए गए है। जन्मदिन कैसे भी बनाया जा सकता है। वहीं बसपा जिलाध्यक्ष जयकुमार जाटव का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
इन्होंने कहा
कोतवाल शिव प्रकाश सिंह का कहना है कि यह गंभीर मामला है। इसकी जांच कर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें