Move to Jagran APP

बड़ागांव में निकाली गई मां दुर्गा की शोभायात्रा

खेकड़ा (बागपत) : बड़ागांव के श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की शोभायात्रा बैंडबाजों के साथ धूमधाम से

By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Mar 2018 10:59 PM (IST)Updated: Mon, 26 Mar 2018 10:59 PM (IST)
बड़ागांव में निकाली गई मां दुर्गा की शोभायात्रा
बड़ागांव में निकाली गई मां दुर्गा की शोभायात्रा

खेकड़ा (बागपत) : बड़ागांव के श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की शोभायात्रा बैंडबाजों के साथ धूमधाम से निकाली। शोभायात्रा का शुभारंभ आदर्श माध्यमिक विद्यालय से आरती के बाद हुआ। यात्रा में आधा दर्जन से अधिक झांकियां शामिल थीं। मां दुर्गे, महाकाली, भगवान गणेश, शिव-पार्वती, हनुमान, भारत माता व कन्या भ्रूण हत्या व दहेज हत्या पर आधारित झांकियां ग्रामीणों के आकर्षण का केंद्र रहीं। ग्रामीणों ने पूजा कर प्रसाद वितरित किया। गांव का भ्रमण कर शोभायात्रा मां मंशादेवी मंदिर प्रांगण पर पहुंचकर समाप्त हुई। सुरक्षा को लेकर यात्रा के साथ पुलिस कर्मचारी भी चल रहे थे। राजपाल त्यागी, प्रदीप त्यागी, राजू शर्मा, उमेश त्यागी, सतेंद्र त्यागी, विनेश त्यागी, पप्पू त्यागी, आदिप्रकाश त्यागी, ¨चटू त्यागी, सोनू त्यागी, मोनू त्यागी, शिवकुमार त्यागी, नितिन त्यागी, सत्तू त्यागी आदि शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.