पहले मची केक की लूट, फिर हुई हर्ष फाय¨रग
बागपत: बसपा सुप्रीमो मायावती का 63 वां जन्मदिन 63 किलो का केक काटकर मनाया गया। इस दौरान कार्यक्रम में न सिर्फ हर्ष फायरिंग हुई, बल्कि केक खाने के लिए कार्यकर्ताओं में लूट मच गई।
बागपत: बसपा सुप्रीमो मायावती का 63 वां जन्मदिन 63 किलो का केक काटकर मनाया गया। जिले में यह पहला मौका था, जब बसपाइयों के संग सपाइयों ने जन्मदिन के कार्यक्रम में शिरकत की। केक पाने के लिए कार्यकर्ताओं के बीच घमासान हुआ। इस दौरान कई कार्यकर्ता नीचे गिर गए। केक को पाने के लिए लूट मच गई। बाद में एक बसपा कार्यकर्ता ने हर्ष फाय¨रग भी की।
मंगलवार को हिना गार्डन में मायावती का जन्मदिन मनाया गया। बसपा जिलाध्यक्ष जयकुमार, पूर्व विधायक सत्यवीर गुर्जर, जोन इंचार्ज विक्रम भाटी, बबलू कौशिक, बागपत विधानसभा प्रभारी धर्मपाल, फिरोज खान, सलीम चौधरी, दीपक यादव आदि ने मिलकर 63 किलो का केक काटा। बसपाइयों के साथ सपा के प्रदेश सचिव डा. शकील अहमद, डा. शालिनी चौधरी, रविन्द्र यादव, वसीम खोखर, रामपाल पंवार, जाविद प्रधान, नूरहसन भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान बागपत विधानसभा प्रभारी धर्मपाल के सुरक्षाकर्मी ने बंदूक से हर्ष फाय¨रग कर दी। इससे सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता सन्न रह गए। पदाधिकारियों के फटकारने पर सुरक्षाकर्मी वहां से चला गया। हालांकि जिलाध्यक्ष ने हर्ष फाय¨रग करने से इंकार किया। उधर एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि हर्ष फाय¨रग के मामले में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। साथ ही उसके बंदूक का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
--------
ये हुए बसपा में शामिल
कार्यक्रम में इमरान पठान, जाहिद अलवी, इंतजार अली, दानिश पठान आदि अपने समर्थकों के साथ बसपा में शामिल हुए।