खामियों के कारण एक गन्ना क्रय केंद्र बंद, अन्य पर कार्रवाई
दाहा (बागपत): माप तौल निरीक्षक बड़ौत पवन कुमार यादव ने गुरुवार को टीम के साथ चौगामा क्षेत्र के गन्ना क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्हें एक क्रय केंद्र बंद मिला।
दाहा (बागपत): माप तौल निरीक्षक बड़ौत पवन कुमार यादव ने गुरुवार को टीम के साथ चौगामा क्षेत्र के भैसाना व खतौली चीनी मिलों के क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। भैसाना मिल के टीकरी एफ गन्ना क्रय केंद्र पर गन्ने से भरी एक बुग्गी तीन बार तौलने पर अलग-अलग वजन मिला। इस पर कांटा ठीक न होने तक तौल केंद्र बंद करा दिया गया।
वहीं दोघट में भैसाना मिल के दोघट बी पर तौल डंडी पर लॉक मिला। गांगनौली बी पर बाट मौजूद नहीं मिले। इसके अलावा खतौली मिल के दोघट एफ पर भी खामियां मिलीं। माप तौल निरीक्षण ने बताया कि खामियां मिलने वाले क्रय केंद्रों पर कार्रवाई की गई है। रिपोर्ट उप नियंत्रक विधिक माप विज्ञान मेरठ भेजी जाएगी।
तौल केंद्र बंद होने से रोष
उधर, पुसार गांव में किनौनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र'सी' पर चार दिन से तौल बंद है। समिति से सामान्य प्रजाति के गन्ने की पर्चियां जारी होने के बाद भी किसानों तक नहीं पहुंच रही हैं। इसके चलते किसानों में रोष है।
उनका कहना है कि खेतों में खड़ा गन्ना सूख रहा है। कुछ किसानों ने गन्ना छीलकर खेतों में दबा रखा है। तौल बंद रहने से पशुओं के लिए चारे का भी संकट पैदा हो गया है। मिल अधिकारी यह कहकर टरका देते हैं कि पर्ची आने पर तौल होगी। किनौनी मिल के वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक महकार ¨सह ने बताया कि मिल द्वारा किसानों की कोई पर्ची नहीं रोकी जाती है। शुक्रवार को केंद्र पर तौल शुरू कराई जाएगी। बारिश से केंद्र पर पानी व कीचड़ भरा होने के कारण तीन दिन तौल बंद रखनी पड़ी।