विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भाजपा विधायक के फिर बिगड़े बोल; कर्नाटक के कैबिनेट मंत्री पर की अभद्र टिप्पणी, सपा पर भी किया कटाक्ष

By Inshad Ali Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sat, 20 Jun 2026 04:49 PM (IST)

भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कर्नाटक के मंत्री प्रियांक एम खड़गे पर अभद्र टिप्पणी की और सपा को आतंकवादियों का ...और पढ़ें

डगरपुर में योग शिविर में भाग लेते विधायक नंदकिशोर गुर्जर। वीडियो ग्रैब

डगरपुर में योग शिविर में भाग लेते विधायक नंदकिशोर गुर्जर। वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कर्नाटक मंत्री प्रियांक पर टिप्पणी की।

  2. सपा को आतंकवादियों का समर्थन करने वाली पार्टी बताया।

  3. अयोध्या दान गबन मामले में एसआईटी जांच का समर्थन किया।

संवाद सूत्र, चांदीनगर (बागपत)। भाजपा के लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर के बोल एक बार फिर बिगड़ गए। उन्होंने आरएसएस पर टिप्पणी करने वाले कर्नाटक के कैबिनेट मंत्री पर अभद्र टिप्पणी कर दी। साथ ही सपा को आतंकवादियों की समर्थक पार्टी बता दिया।

भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर शुक्रवार को डगरपुर गांव के योगानन्द अखाड़े में आयोजित योग शिविर में शामिल होने के बाद प्रेस से बात कर रहे थे। उन्होंने आरएसएस पर टिप्पणी करने पर कर्नाटक के कैबिनेट मंत्री प्रियांक एम खड़गे पर अभद्र टिप्पणी कर दी। कहा कि आरएसएस स्वयं और राष्ट्र के चरित्र का निर्माण करता है। अयोध्या में हुए दान के गबन पर उन्होंने कहा कि एसआईटी उसकी जांच कर रही है। बोले, चंपतराय भाजपाई नहीं हैं, वे संत हैं जो ऐसा काम कभी नहीं कर सकते।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कभी एसआईटी से जांच कराने की बात कर रहे थे, लेकिन जब उनके लोग फंसने लगे तो अब वे दूसरी एजेंसी से जांच की मांग करने लगे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं। आरोपितों को कठोर से कठोर सजा मिलेगी। उन्होंने सपा को आतंकवादियों का समर्थन करने वाली बताया। कहा कि सपा के 28 सांसद शीघ्र ही भाजपा में शामिल होंगे।