48 घंटे में पांच मौत... बागपत के गांव बिनौली में पसरा शोक, ग्रामीण हतप्रभ हैं व स्वजन गमजदा
बागपत के बिनौली गांव में पिछले 48 घंटों के भीतर दो महिलाओं सहित पांच लोगों की अचानक मौत हो गई, ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
बिनौली गांव में 48 घंटे में पांच मौतें हुईं हैं।
मृतकों में दो महिला-तीन पुरुष शामिल हैं।
गांव में शोक की लहर, ग्रामीण हतप्रभ हैं।
संवाद सूत्र, बिनौली (बागपत)। जनपद के प्रमुख गांव बिनौली में 48 घंटे के भीतर दो महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत होने से शोक की लहर है। इस तरह हुई मौतों से ग्रामीण भी गमजदा हैं।
बिनौली गांव में शुक्रवार सुबह सब्जी विक्रेता 60 वर्षीय जगमोहन शर्मा की हल्का बुखार आने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई। स्वजन उसे मेरठ ले गए, जहां सुभारती हॉस्पिटल में पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
शुक्रवार रात 42 वर्षीय महिला सुमन की बुखार के बाद रक्त प्रवाह अत्यधिक कम होने के कुछ देर बाद ही मौत हो गई। उधर, शाम के समय 59 वर्षीय महिला संतोष की मौत हो गई। शनिवार सुबह पहले 56 वर्षीय धामा की अचानक हालत बिगड़ गई। जिसके बाद स्वजन उसे बिनौली सीएचसी पर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उधर, कुछ देर बाद 75 वर्षीय सुधांशु जैन की भी अपने घर जाते समय अचानक हालत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे। इस तरह गांव में पिछले 48 घंटे में पांच मौत होने से शोक व्याप्त है। ग्रामीण जहां हतप्रभ हैं, वहीं स्वजन गमजदा हैं।
