Move to Jagran APP

कमल संदेश बाइक यात्रा से भगवामय हुआ बागपत

जागरण संवाददाता, बागपत : भाजपाइयों ने बागपत में धूम मचाते हुए कमल संदेश बाइक यात्रा निकली। र

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 08:37 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 08:37 PM (IST)
कमल संदेश बाइक यात्रा से भगवामय हुआ बागपत
कमल संदेश बाइक यात्रा से भगवामय हुआ बागपत

जागरण संवाददाता, बागपत : भाजपाइयों ने बागपत में धूम मचाते हुए कमल संदेश बाइक यात्रा निकली। रैली में शामिल हजारों बाइकों से पटा मेरठ मार्ग भगवामय हो गया। हाथों में तिरंगा व भाजपा का झंडा लिए बाइक सवार युवाओं की टोलियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। जुबान पर भाजपा की जयकार तथा वंदे मातरम के नारे थे। यात्रा के दौरान राष्ट्रवंदना चौक पर केंद्रीय राज्यमंत्री डा. सत्यपाल ¨सह समेत सभी विधायकों तथा भाजपाइयों ने शहीदों को नमन किया।

loksabha election banner

शनिवार की दोपहर 12.45 बजे एसपीसी डिग्री कालेज से कमल संदेश बाइक यात्रा बागपत सांसद व केन्द्रीय मंत्री डा. सत्यपाल ¨सह के नेतृत्व में निकाली गई। बाइक यात्रा में बागपत विधायक योगेश धामा, छपरौली विधायक सहेन्द्र रमाला, बड़ौत विधायक केपी मलिक, मोदीनगर विधायक मंजू सिवाच, सिवालखास विधायक जितेन्द्र सतवई, ब्लाक प्रमुख जितेंद्र धामा, प्रदीप ठाकुर, परवेंद्र धामा समेत सभी भाजपा नेता अपने समर्थकों के साथ बाइक पर सवार थे। यात्रा में युवाओं की संख्या काफी थी। राष्ट्रवंदना चौक पर पहुंचने पर केन्द्रीय मंत्री व सभी विधायकों तथा प्रदेश मंत्री वाईपी ¨सह व जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने शहीद रामप्रसाद बिस्मिल व अशफाक उल्ला खां की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद बाइक यात्रा मेरठ रोड की ओर रवाना हुई। शुगर मिल गेट, नया गांव, समाधि, टटीरी, बली गेट व मीतली में यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा में बाइक सवार युवा हाथों में तिरंगा व भाजपा का झंडा लेकर चल रहे थे। कई युवा ढोल की थाप बजाते हुए चल रहे थे। मीतली में सर्वहितकारी इंटर कालेज के सामने एमआरएफ के शोरूम के सामने पहुंचने पर यात्रा समाप्त हो गई। यात्रा का संचालन लोकसभा संयोजक रामपाल नेहरा व अनिल चौहान ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान टटीरी चेयरमैन डा. विनोद, रविन्द्र राठी, सूरजपाल ¨सह, मोहनबेदी, अजय गोयल, नीरज शर्मा, कुलप्रकाश, सुदेश चौहान, मनोज धामा, जयकुमार, चंद्रवीर तोमर, सुधीर ठाकुर, भूपेन्द्र, राहुल तोमर, नरेश वर्मा, सचिन त्यागी, प्रमिल पंवार, संदीप, भूपेन्द्र चौहान, राजेश खुराना, लता सिसौदिया, नितिन शर्मा, जयकरण ¨सह, लोकेन्द्र ¨सह, डा. पुष्पेन्द्र तोमर, प्रकाश मलिक, केपी जांगिड़, अमित मानव, दीपक बामनौली व रणवीर आदि मौजूद रहे।

पांचों विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता पहुंचे

बागपत लोकसभा में शामिल बागपत, बड़ौत, छपरौली, मोदीनगर व सिवालखास विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता बाइक यात्रा में शामिल हुए। सैकड़ों की संख्या में एसपीसी डिग्री कालेज के ग्राउंड में सुबह से ही बाइक सवार पहुंचने लगे थे। ग्राउंड में बाइक पर सवार कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर जमकर नारेबाजी की।

सालों बाद थामा बाइक का हैंडल

कई भाजपा के नेताओं ने कई सालों पर बाद बाइक का हैंडल थामा। केन्द्रीय राज्यमंत्री व विधायक सहेन्द्र रमाला ने बाइक चलाई। हालांकि यात्रा के दौरान दोनों पीछे ही बैठे।

अल्पसंख्यक कार्यकर्ता भी हुए शामिल

बाइक यात्रा में भाजपा के अल्पसंख्यक कार्यकर्ता भी शामिल हुए। नाजिम सिद्दीकी अपनी विक्की से यात्रा में शामिल हुआ। यात्रा में महिलाएं भी पहुंची।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.