Move to Jagran APP

तेंदुए ने किया हिरन का शिकार, दहशत में लोग

संवाद सूत्र, बिनौली (बागपत): दादरी गांव के जंगल मे तेंदुए ने एक हिरन का शिकार कर दिया। खेत

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Feb 2019 09:50 PM (IST)Updated: Sun, 17 Feb 2019 09:50 PM (IST)
तेंदुए ने किया हिरन का शिकार, दहशत में लोग
तेंदुए ने किया हिरन का शिकार, दहशत में लोग

संवाद सूत्र, बिनौली (बागपत): दादरी गांव के जंगल मे तेंदुए ने एक हिरन का शिकार कर दिया। खेत में किसानों को देखकर तेंदुआ भाग गया। किसानों ने वन विभाग के अधिकारियों से जंगल मे ¨पजरा लगाने की मांग की है।

loksabha election banner

बरनावा, बिनौली व दादरी के जंगलों में तेंदुए को देखा जा रहा है। रविवार को सुबह दादरी गांव निवासी रामकुमार समेत कई किसान अपने खेत में गए तो एक किसान की गन्ने के खेत में नजर पड़ी। तेंदुआ एक हिरन को मारकर उसे खा रहा था। तेंदुए ने जैसे ही उन्हें देखा तो हिरन के अवशेष छोड़कर वह खेतों में भाग गया।

किसानों ने बताया कि तेंदुए को देखकर उनके होश उड़ गए और वह भी गांव की ओर भाग खड़े हुए। किसानों ने इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी और तेंदुए को पकड़ने के लिए ¨पजरा लगाने की मांग की। किसानों ने बताया कि सूचना के बाद भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। किसानों में रोष व्याप्त है। वन रेंजर बड़ौत मदनपाल ¨सह ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी और मौके पर वन दरोगा रामोतार शर्मा व वन रक्षक संजीव को मौके पर भेजा गया है आवश्यकता पड़ने पर जंगल में ¨पजरा लगाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.