मकर सक्रंति पर यमुना में लगाई डुबकी
आस्था की डूबकी लगाई पिरवार में सुख समृद्धि की कामनाएं की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मछलियों को आटे की गोलिया डाली। यमुना पर सूर्य देव को अघ्य्र अर्पित किया। पर्व के चलते समाज सेवियों ने अलग-अलग स्थानों पर खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया। भंड़ारे का भी आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों को भोज कराया गया। शहर के वात्सायन पैलेस राजपाल शर्मा ने और एलआईसी के पास अन्य लोगों ने खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी बबीता शकुंतला स्नेहलता इंदू और बागपत निवासी ओमपाल आरती ने मकर सक्रांति का पर्व मनने के लिए यमुना पर पहुंचकर पूजा अर्चना की। बच्चों की दीर्घायु की कामनाएं की।
बागपत, जेएनएन। शहर में मकर सक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने यमुना मैय्या की पूजा अर्चना की और हवन का आयोजन किया गया। इससे पहले आस्था की डुबकी लगाई परिवार में सुख समृद्धि की कामनाएं की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मछलियों को आटे की गोलियां डाली। यमुना नदी में स्नान कर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया। पर्व के कारण समाज सेवियों ने अलग-अलग स्थानों पर खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया। भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों को भोज कराया गया। शहर के वात्स्यायन पैलेस में राजपाल शर्मा ने और एलआईसी के पास अन्य लोगों ने खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया। अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी बबीता, शकुंतला, स्नेहलता, इंदू, और बागपत निवासी ओमपाल, आरती ने मकर सक्रांति का पर्व मनाने के लिए यमुना पर पहुंचकर पूजा अर्चना की। बच्चों की दीर्घायु की कामनाएं की।