विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ओवरब्रिज पर कटा केक; शैंपेन उड़ाकर मनाया गया बर्थ-डे... यातायात बाधित, पुलिस बोली-घटना की जानकारी ही नहीं

By Rajeev Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sun, 11 Oct 2026 01:29 PM (IST)

बड़ौत के बिनौली रोड ओवरब्रिज पर युवकों ने केक काटकर और शैंपेन उड़ाकर जन्मदिन मनाया, जिससे यातायात बाधित हुआ। इस ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक फोटो)

(प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. युवकों ने ओवरब्रिज पर केक काटकर जन्मदिन मनाया।

  2. शैंपेन उड़ाने से यातायात बाधित हुआ, राहगीर परेशान।

  3. पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया।

जागरण संवाददाता, बड़ौत (बागपत)। शहर के बिनौली रोड ओवरब्रिज पर बाइक लेकर पहुंचे युवकों ने जमकर हुड़दंग मचाया। युवकों ने सड़क पर ही केक काटकर जश्न मनाया। इस दौरान शोर-शराबे के कारण काफी देर तक यातायात बाधित रहा और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना ने शहर की यातायात व्यवस्था और पुलिस की निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुक्रवार की रात लगभग आठ बजे युवक बाइक लेकर ओवरब्रिज पर पहुंचे और सड़क पर ही जन्मदिन का जश्न मनाने लगे। इस दौरान युवकों ने हल्ला मचाया और केक काटा। शैंपेन उड़ाने के बीच सड़क पर गतिविधियां जारी रहीं। ओवरब्रिज से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी हुई और यातायात प्रभावित रहा।

शहर के व्यस्त मार्गों में शामिल बिनौली रोड पर ओवरब्रिज यातायात के लिहाज से महत्वपूर्ण है। ऐसे में सड़क पर इस तरह जश्न मनाने से दूसरे वाहन चालकों की सुरक्षा भी प्रभावित हो सकती है। सार्वजनिक मार्ग पर शोर-शराबा कर यातायात बाधित करना व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। इसके बाद युवक हल्ला मचाते हुए चले गए। केक के खाली डिब्बे अभी भी सड़क पर बिखरे पड़े हैं। वहीं, कोतवाली प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी का कहना है कि इस तरह की घटना जानकारी में नहीं है, पता कराया जाएगा।