विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डिजिटल होंगे बागपत के 6 गांव, हाई-स्पीड इंटरनेट के साथ घर बैठे मिलेंगी कई सुविधाएं

Published: Sun, 13 Sep 2026 02:46 PM (IST)

बागपत में दूरसंचार विभाग की समृद्ध ग्राम पंचायत योजना के तहत छह गांव डिजिटल हब बनेंगे, जहां भारत नेट के माध्यम से हाई-स्पीड इंटरनेट मिलेगा।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. बागपत के छह गांव डिजिटल हब बनेंगे।

  2. भारत नेट से मिलेगी हाई-स्पीड इंटरनेट सेवा।

  3. ग्रामीणों को टेली-मेडिसिन, ई-गवर्नेंस का लाभ।

जागरण संवाददाता, बागपत। ग्रामीण क्षेत्र को डिजिटल रूप में सशक्त बनाने की कवायद तेज हो गई है। दूरसंचार विभाग की समृद्ध ग्राम पंचायत योजना के तहत बागपत के छह गांव डिजिटल हब बनेंगे।

भारत नेट ब्राडबैंड इंफ्रास्ट्रक्चर का फायदा उठाकर इन गांवों में हाई-स्पीड इंटरनेट सेवा दी जाएगी। इससे हजारों ग्रामीणों को टेली-मेडिसिन, स्मार्ट शिक्षा, ई-गवर्नेस, मौसम तथा फसल आदि से जुड़ी इंटरनेट आधारित सेवाओं का भरपूर लाग लाभ मिलेगा।

पंचायत राज निदेश से आदेश मिलने पर डीपीआरओ ने ने गांवों के चयन कराने की कार्रवाई शुरू कर दी। गांवों को चयन करने के बाद ग्राम पंचायत डिजिटल एक्सेस कमेटी गठित होंगी। इस कमेटी का अध्यक्ष ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव संयोजक, राजकीय स्कूल के प्रधानाध्यापक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, किसान सेवा सहकारी समिति तथा कृषि विज्ञान केंद्र के प्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूह के प्रतिनिधि सदस्य होंगे।

बीएसएनल से नामित व्यक्ति सदस्य होगा। कमेटी समृद्ध ग्राम पंचायतों में स्थापित सार्वजनिक कनेक्शनों में समुचित डिजिटल उपकरण जैसे कंप्यूटर, मॉडम, लेपटॉप, टेबलेट, मोबाइल, जिम्मेदार व्यक्ति के डिजिटल सिग्नेचर की उपलब्धता सुनिश्चित करेगी।

ग्राम पंचायत डिजिटल एक्सेस कमेटी के अध्यक्ष तथा सदस्य हाई-स्पीड ब्राडबैंड के उपायोग के फायदों को प्रति लोगाें को जागरूक करने, डिजिटल पहुंच एवं ब्राडबैंड के उपयोग को बढ़ावा देने का कार्य करेंगे। डीपीआरओ कनेक्शनों के शुल्क भुगतान को बजट की व्यवस्था कराएंगे।

हाई-स्पीड इंटरनेट सेवा से हजारों ग्रामीणों को टेली-मेडिसिन, स्मार्ट शिक्षा, फसल और ई-गवर्नेस जैसे आय एवं मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र आसानी से बनवा सकेंगे। डीपीआरओ रमेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि डिजिटल हब बनाने के लिए प्रत्येक ब्लाक में एक समृद्ध ग्राम पंचायत का चयन जल्द कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें- UP इंटरनेशनल ट्रेड शो में धूम मचाएगी बागपत की बालूशाही और घेवर, PM मोदी भी कर चुके हैं तारीफ