विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खेलते-खेलते नलकूप की हौज में गिरी ढाई वर्षीय बच्ची की मौत... स्वजन में मचा कोहराम

By Omdutt Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sun, 08 Feb 2026 05:21 PM (IST)

बागपत के बाछोड़ गांव में खेलते समय ढाई साल की वैष्णवी की नलकूप की हौज में गिरने से मौत हो ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक फोटो)

(प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. ढाई साल की वैष्णवी की नलकूप हौज में गिरकर मौत।

  2. बाछोड़ गांव में खेलते समय हुआ दर्दनाक हादसा।

  3. परिवार और गांव में शोक, कानूनी मदद का आश्वासन।

संवाद सूत्र, जागरण. छपरौली (बागपत)। बाछोड़ गांव में घर के सामने नलकूप पर खेलते समय शनिवार को राहुल कुमार की ढाई साल बेटी वैष्णवी की हौज गिरने से मौत हो गई थी। बच्ची की मौत से स्वजन में कोहराम मचा है तथा गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों एवं रिश्तेदारों का पीड़ित स्वजनों को सांत्वना व ढांढस बंधाने के लिए तांता लगा है।

बाछोड़ निवासी राहुल कुमार ने बताया कि वह हरियाणा के पानीपत में एक कंपनी में नौकरी करता है। उसके परिवार में पत्नी सारिका के अलावा नौ वर्ष का बेटा लग्न व ढाई साल की बेटी वैष्णवी थी। शनिवार की सुबह वह घर पर सब कुछ ठीक-ठाक छोड़कर नौकरी के लिए गया था। घर पर उसकी पत्नी सारिका नौ वर्षीय बेटे लग्न तथा दो साल सात महीने की बेटी वैष्णवी घर पर थी।

करीब 11 बजे उसकी पत्नी व बेटा घर में थे। तभी उसकी बेटी वैष्णवी हर रोज की तरह मकान के सामने प्रेम सिंह के नलकूप पर जाकर खेलने लगी। जहां खेलते-खेलते अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नलकूप की बनी हौज में गिर गई। उन्होंने बताया कि पत्नी को बेटी वैष्णवी काफी देर तक नजर नहीं आयी तो उसे नलकूप पर जाकर आसपास देखा तो वैष्णवी नलकूप पर बनी दो हौज में से छोटी हौज में पड़ी मिली। उसे तुरंत ही गांव के एक प्राइवेट चिकित्सक के पास लेकर गए। उसके बाद बेटी की हालत ठीक न लगने पर उसे बड़ौत के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बच्ची की मौत की सूचना मिलते ही स्वजन में कोहराम मच गया तथा गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उसके बाद स्वजनों ने बिना किसी कार्रवाई के वैष्णवी का अंतिम संस्कार कर दिया। इस घटना से पिता राहुल कुमार, मां सारिका व भाई लग्न काफी सदमे में है।

रविवार को पीड़ित स्वजनों को सांत्वना देने के लिए ग्रामीण एवं रिश्तेदारों का तांता लगा रहा। ग्राम लेखपाल रुबीना ने पहुंचकर पीड़ित स्वजनों को कानूनी तौर पर सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। ग्राम प्रधान विशाल कुमार ने बताया कि पीड़ित राहुल कुमार के पिता शौकीन पाल व मां की कई वर्ष पहले मौत हो हो गई थी।

छोटे भाई अनूज कुमार की 23 मार्च 2024 को बीमारी के चलते मौत हो गई थी। ग्रामीण सुदेशपाल, विकास , मनोज आदि ने ढाई वर्षीय बच्ची की अचानक मौत को हृदय विदारक घटना बताया।