विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खुशखबरी! दीपावली से पहले शुरू हो सकता है बागपत का ओवरब्रिज, डामर बिछाने का कार्य अंतिम चरण में

By Gaurav Kumar Tatiri Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sun, 18 Oct 2026 03:20 PM (IST)

बागपत के टटीरी में रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है, काली सड़क बिछाने का काम अंतिम ...और पढ़ें

अग्रवाल मंडी टटीरी स्थित रेलवे ओवरब्रिज। जागरण

अग्रवाल मंडी टटीरी स्थित रेलवे ओवरब्रिज। जागरण 

HighLights

  1. टटीरी ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।

  2. काली सड़क बिछाने का कार्य अंतिम चरण में है।

  3. दीपावली से पहले ओवरब्रिज चालू होने की उम्मीद।

संवाद सूत्र, जागरण. अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बा टटीरी स्थित रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। ओवरब्रिज पर काली सड़क बिछाने का कार्य अंतिम चरण में है, ऐसे में दीपावली पर्व से पहले ओवरब्रिज चालू होने की उम्मीद बढ़ गई है।

शनिवार को कस्बा टटीरी निवासी समाजसेवी अनिल गांधी के मुताबिक दीपावली पर्व से पहले निर्धारित समय पर ओवरब्रिज शुरू हो जाता है तो कस्बे सहित आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। वहीं, निर्माण कार्य पूरा होता देखकर नगरवासियों और क्षेत्रवासियों के चेहरे पर खुशी झलकने लगी है। रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण पूरा होने का क्षेत्रवासी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। ओवरब्रिज चालू होने से रेलवे फाटक के कारण होने वाली परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही लोगों का आवागमन अधिक सुगम होगा और समय की भी बचत होगी।

कस्बे के लोगों को उम्मीद है कि दीपावली के अवसर पर ओवरब्रिज शुरू होने से उन्हें बड़ी सौगात मिलेगी। इस संबंध में निर्माण कार्य से जुड़े इंजीनियर सुनील झा का कहना है कि रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। ओवरब्रिज पर काली सड़क बिछाने का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर दीपावली पर्व से पहले ओवरब्रिज को चालू कराने का प्रयास किया जाएगा। ओवरब्रिज शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।