बागपत में जलेगा 50 फीट का रावण, 500 बमों के धमाकों से गूंजेगा मैदान
दाहा के दोघट कस्बे में रामलीला के लिए 50 फीट ऊंचा रावण का पुतला तैयार किया जा रहा है, जिसमें ...और पढ़ें

दोघट में जलेगा 50 फीट का रावण।
HighLights
दोघट में 50 फीट ऊंचा रावण का पुतला तैयार।
पुतले में 500 आतिशबाजी बम और चकरी का प्रयोग।
20 अक्टूबर को गांधी इंटर कॉलेज मैदान में होगा खड़ा।
संवाद सूत्र, दाहा। कस्बा दोघट में चल रही रामलीला के लिए 50 फीट ऊंचा रावण तैयार कराया जा रहा है, जिसके अंदर 500 आतिशबाजी बम के धमाके की गूंज दूर तक सुनाई देगी। कारीगर 20 अक्टूबर को गांधी इंटर कालेज दोघट के फील्ड में तैयार कर रावण के पुतले को खड़ा करेंगे।
कस्बा दोघट में चल रही रामलीला के लिए कस्बे के बाहरी छोर पर एक ग्राउंड में एक सप्ताह से रावण का पुतला तैयार कराया जा रहा है, जिसमें ठेकेदार इस्लाम समेत छह सात कारीगर कार्य करने में जुटे हुए हैं।
रावण का पुतला तैयार कर रहे ठेकेदार इस्लाम ने बताया कि उन्हें 20 अक्टूबर की सुबह पुतला बनवाकर गांधी स्मारक इंटर कालेज दोघट के फील्ड में खड़ा करना कमेटी को सौंपना है।
पुतला तैयार करने में अबरी, अलग-अलग रंग के पेपर, कपड़ा, बांस, धागा, रस्सी के अलावा पुतले के अंदर 500 बड़े पटाखे, चक्री जो रंग-बिरंगी चिंगारी फेंकेगी तथा आतिशबाजी भी लगवाई जाएगी।
पुतले को तैयार करने का कार्य तेजी से चल रहा है। वहीं दोघट के अलावा कस्बा बुढ़ाना मुजफ्फरनगर में चल रही रामलीला के लिए भी यही पुतला तैयार कराया जा रहा है।
