विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बागपत में ओवरब्रिज पर जल्द ही फर्राटा भरेंगे वाहन, निर्माण कार्य को दिया जा रहा अंतिम रूप

By Gaurav Kumar Tatiri Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sun, 11 Oct 2026 02:36 PM (IST)

बागपत के टटीरी में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का कार्य अंतिम चरण में है, जिसके जल्द ही वाहनों के लिए खुलने ...और पढ़ें

अग्रवाल मंडी टटीरी स्थित निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज। जागरण

अग्रवाल मंडी टटीरी स्थित निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज। जागरण 

HighLights

  1. ओवरब्रिज का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।

  2. जल्द ही वाहनों के लिए आवागमन शुरू होगा।

  3. स्थानीय लोगों और चालकों को मिलेगी सुविधा।

संवाद सूत्र, अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बा टटीरी स्थित निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज पर जल्द ही वाहनों का आवागमन शुरू होने की उम्मीद है। इसके साथ ही निर्माण से संबंधित अन्य जरूरी कार्यों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।

शुक्रवार को भाकियू के जिला प्रवक्ता चौधरी हिम्मत सिंह ने बताया कि रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। ओवरब्रिज के ऊपरी हिस्से पर काली सड़क बनने के बाद इसके जल्द चालू होने की संभावना बढ़ गई है। निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए संबंधित स्तर पर तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। ओवरब्रिज शुरू होने से कस्बे के लोगों के साथ ही आसपास के गांवों से आने-जाने वाले वाहन चालकों को भी काफी सुविधा मिलेगी।

उधर, कार्यदायी संस्था के इंजीनियर सुनील झा ने बताया कि ओवरब्रिज का निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। संबंधित अधिकारियों से वार्ता करने के बाद ओवरब्रिज के संचालन की अंतिम तिथि निर्धारित की जाएगी।