विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बागपत के गांव में गहरा रही गंदगी और तालाब ओवरफ्लो की समस्या, शिकायत पर भी नहीं हो रहा समाधान

By Gaurav Kumar Tatiri Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sun, 31 May 2026 05:59 PM (IST)

बागपत के जवाहरपुर मेवला गांव में गंदगी और ओवरफ्लो तालाब से ग्रामीण त्रस्त हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से तालाब की साफ-सफाई और सुंदरीकरण की मांग की है।

गांव जवाहरपुर मेवला में गंदगी से अटा पड़ा तालाब। जागरण

गांव जवाहरपुर मेवला में गंदगी से अटा पड़ा तालाब। जागरण 

संवाद सूत्र, अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। गांव जवाहरपुर मेवला में गंदगी और ओवरफ्लो तालाब की समस्या से ग्रामीण त्रस्त हैं। परेशान ग्रामीणों ने डीएम से तालाब की साफ-सफाई और सुंदरीकरण कराने की मांग की है।

रविवार को ग्राम जवाहरपुर मेवला निवासी समाजसेवी सुनील मेवला के मुताबिक गांव का तालाब लंबे समय से गंदगी से अटा पड़ा है। ओवरफ्लो होने के कारण जलभराव की स्थिति बनी रहती है। इससे मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना है। ग्रामीणों को दुर्गंध और गंदगी के कारण दैनिक जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार तालाब की सफाई और सुंदरीकरण की मांग को लेकर कई बार संबंधित विभागीय अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। अधिकारियों की उदासीनता के कारण समस्या जस की तस बनी है। ग्रामीणों ने डीएम से मांग की है कि तालाब की जल्द से जल्द सफाई कराई जाए, जल निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए तथा तालाब का सुंदरीकरण कराया जाए, ताकि गांव को गंदगी और मच्छरों की समस्या से राहत मिल सके।

इस मौके पर मनोज पहलवान, राकेश आर्य, प्रवेश, ब्रह्म सिंह, करतार सिंह, जसराज सिंह, दलबीर सिंह, रोहित मास्टर, निखिल मुंडेल, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।