विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बागपत में शान से लहराया तिरंगा, जगह-जगह निकाली गईं प्रभारी फेरी... खूब गूंजा देशभक्ति का तराना

By Naveen Chikara Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sun, 16 Aug 2026 07:24 PM (IST)

बागपत में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया, जहां स्कूलों, सरकारी कार्यालयों और धार्मिक स्थलों पर तिरंगा फहराया गया। इस ...और पढ़ें

बावली गांव के केंद्रीय विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों को संबोधित करते प्रधानाचार्य नवल सिंह। सौ. शिक्षक

बावली गांव के केंद्रीय विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों को संबोधित करते प्रधानाचार्य नवल सिंह। सौ. शिक्षक

HighLights

  1. बागपत में स्वतंत्रता दिवस पर भव्य समारोह आयोजित हुए।

  2. स्कूलों, कार्यालयों और मदरसों में तिरंगा फहराया गया।

  3. प्रभात फेरी और तिरंगा यात्राओं से देशभक्ति का माहौल।

संवाद सहयोगी बड़ौत (बागपत)। शहर में लार्ड महावीरा एकेडमी में प्रधानाचार्य विक्रम सिंह दांगी ने राष्ट्रध्वज फहराया। वहीं ग्रोवैल स्कूल, क्रिस्तु ज्योति स्कूल में तिरंगे को सलामी दी। श्री पंचमुखी शिव मंदिर में ध्वजारोहण कर प्रभात फेरी निकाली। नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष बबीता तोमर व अधिशासी अधिकारी मनोज रस्तोगी ने तिरंगा फहराया। बड़ौत शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में स्वतंत्रता दिवस मनाया। रालोद कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। राज्यमंत्री केपी मलिक ने शहर की फूस वाली मस्जिद पर तिरंगा फहराया।

दारूल कुरआन फरीदिया मदरसे में स्वतंत्रता दिवस मनाया। हिजाब में एक हाथ में कुरान और एक हाथ में तिंरगा लहराते हुए भारत माता की जय के नारें लगाए। संवित पब्लिक स्कूल दोघट, सन ब्राइट पब्लिक स्कूल आदमपुर, देव पब्लिक स्कूल भड़ल, एसएमडी पब्लिक स्कूल चंदायन, जनता इंटर कालेज पलड़ी, शिव शंकर पब्लिक स्कूल दाहा, राजकीय कन्या इंटर कालेज दाहा, नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेमोरियल इंटर कालेज तमेलागढ़ी स्कूल कालेजों में ध्वजारोहण किया। थाना दोघट, नगर पंचायत कार्यालय दोघट व टीकरी, सहकारी समितियों दाहा व दोघट, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दाहा व दोघट व सीएचसी टीकरी सहित विभिन्न सरकारी संस्थानों में तिरंगा फहराया।

संस्कृति पब्लिक स्कूल शबगा रठौडा के होश्यारी देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज, आदर्श नंगला ग्राम सचिवालय में ध्वजा रोहण किया। नगर पंचायत कार्यालय छपरौली में नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र खोखर ने ध्वजारोहण किया। बिनौली ब्लाक मुख्यालय परिसर में ब्लाक प्रमुख कुलदीप तोमर ने ध्वजारोहण कर बलिदान स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की।

जिवाना के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में प्रबंधक डा.अनिल आर्य, बिनौली के न्यू एरा वर्ल्ड स्कूल में चेयरमेन यतेश चौधरी ने ध्वजारोहण किया। जिवाना के सेंट आरवी कॉन्वेंट स्कूल, वेदिक इंटरनेशनल स्कूल, बिनौली के जय पारस पब्लिक स्कूल, मूर्ति देवी बालिका विद्यापीठ, मदर पब्लिक स्कूल, बुढ़ेडा के श्री नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज, तितरोदा के ओमेगा वर्ल्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अभिषेक कटारिया इंटर कालेज, बरनावा के श्री महानंद संस्कृत विद्यालय गुरुकुल लाक्षागृह, फजलपुर की पर्ल ग्लोबल एकेडमी, सीएचसी ध्वजारोहण किया।