विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

औद्योगिक क्षेत्र के लिए जमीन देने के लिए किसान सशर्त राजी, कहा- किसानहितों की सुरक्षा पहले सुनिश्चित हो

By Inshad Ali Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sun, 28 Jun 2026 06:40 PM (IST)

बागपत के गौना गांव के किसानों ने औद्योगिक क्षेत्र के लिए अपनी जमीन देने पर सहमति जताई है, लेकिन इसके ...और पढ़ें

भूमि अधिग्रहण को लेकर गांव गौना में आयाेजित पंचायत में मौजूद किसान। सौ. किसान

भूमि अधिग्रहण को लेकर गांव गौना में आयाेजित पंचायत में मौजूद किसान। सौ. किसान

HighLights

  1. औद्योगिक क्षेत्र के लिए जमीन देने पर सहमति जताई।

  2. मुआवजे पर टैक्स न लगाने और 10% प्लॉट की मांग।

  3. स्थानीय युवाओं को रोजगार और 10% बोनस भी मांगा।

संवाद सूत्र, चांदीनगर (बागपत)। औद्योगिक क्षेत्र के लिए प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण को लेकर रविवार को गौना गांव में किसानों की पंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें कुछ किसानों ने अपनी जमीन देने पर सहमति जताई, लेकिन इसके लिए सरकार के सामने चार महत्वपूर्ण शर्ते रखीं। किसानों ने साफ-साफ कहा है कि शर्त पूरी किए बिना वे अपनी जमीन नहीं देंगे। 
गौना गांव में किसान रमेशचंद के आवास पर किसानों की पंचायत हुई, जिसमें किसानों ने कहा कि यदि उनकी मांगें पूरी की जाती हैं तो वे औद्योगिक क्षेत्र के लिए अपनी जमीन देने को तैयार हैं।

किसानों ने प्रमुख रूप से मांग की कि भूमि के बदले मिलने वाले मुआवजे पर किसी प्रकार का टैक्स न लगाया जाए। साथ ही भूमि देने वाले प्रत्येक किसान को विकसित क्षेत्र में 10 प्रतिशत आवासीय प्लाट दिए जाएं। इसके अलावा स्थानीय युवाओं को उद्योगों में रोजगार उपलब्ध कराने के साथ साथ किसानों को 10 प्रतिशत बोनस भी दिया जाए।

यह भी पढ़ें- अपने गांव के नाम से छुटकारा पाना चाहते हैं लोग... पीढ़ियां गुजर गईं, सरकारें बदल गईं; लेकिन यह नहीं बदला

किसान रमेशचंद ने बताया कि उनके साथ गांव के कई किसान इन शर्तों के आधार पर सरकार को भूमि देने के पक्ष में हैं। उनका कहना है कि किसानों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित होने पर ही अधिग्रहण प्रक्रिया सफल हो सकती है। सुरेंद्र, टिंकू, राजकुमार, कपिल, धर्मेंद्र, पुनीत मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- 'सर, कोई काम नहीं था, इसलिए दफ्तर नहीं आया' CDO बागपत को अफसर ने दिया जवाब; छापे में 12 अधिकारी-कर्मी मिले गैरहाजिर

यह भी पढ़ें- Jewar Link Expressway का बुलंदशहर को लाभ देने को तीन स्टेट हाईवे से उतार-चढ़ाव की सुविधा जरूरी, CM के सामने उठी मांग