Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बागपत कार की नंबर प्लेट पर लिखवाया ठेकेदार, ट्रैफिक पुलिस ने काट दिया 25 हजार का चालान

    Updated: Tue, 02 Dec 2025 01:23 PM (IST)

    बागपत में एक कार मालिक ने अपनी नंबर प्लेट पर 'ठेकेदार' लिखवाया, जिसके कारण ट्रैफिक पुलिस ने 25 हजार रुपये का चालान काट दिया। नंबर प्लेट पर नियमों का उ ...और पढ़ें

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, बागपत। स्टेटस सिंबल के लिए कुछ लोग यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। एक स्विफ्ट कार पर नंबर प्लेट की जगह ठेकेदार लिखा मिला, जिसका 25.5 हजार का चालान किया गया। वहीं पटाखे जैसी आवाज निकालने पर दो बुलेट बाइक का चालान किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यातायात प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह के मुताबिक सोमवार को टीम के साथ बागपत के राष्ट्र वंदना चौक पर वाहन की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान दिल्ली की ओर से आई काले रंग की स्विफ्ट कार को चेकिंग के लिए रोका गया, जिसकी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की जगह 'ठेकेदार' लिखी एक प्लेट लगी मिली।

    यह कार मथुरा के सागर की है, जिसका 25.5 हजार रुपये का चालान किया गया। वहीं, पटाखे जैसी आवाज निकालने पर एक बुलेट बाइक का 42 हजार व दूसरी का 32 हजार रुपये का चालान किया गया। हिदायत दी कि कोई भी व्यक्ति अपने वाहन पर जातिसूचक या प्रतिबंधित शब्द अंकित न करें। ऐसा करने पर वाहनों के चालान किए जाएंगे।