विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नए नए नंबरों से अश्लील कॉल, विरोध पर मारने की धमकी... मायके तक पीछा कर रहा गांव का युवक

By Robin Yadav Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sun, 05 Jul 2026 12:48 PM (GMT+05:30)

अमीनगर सराय, बागपत में एक महिला ने गांव के युवक संदीप पर नए नंबरों से अश्लील कॉल करने, गाली-गलौज और ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक फोटो)

(प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. महिला ने गांव के युवक पर अश्लील कॉल का आरोप लगाया।

  2. आरोपी युवक धमकी देता और मायके तक पीछा करता था।

संवाद सूत्र, अमीनगर सराय (बागपत)। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने गांव के ही युवक पर फोन कर अश्लील बातें करने, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने और लगातार पीछा कर परेशान करने का आरोप लगाया है।

सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव का ही संदीप काफी समय से उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। आरोपित उसके मोबाइल पर नए-नए नंबरों से कॉल कर अश्लील बातें करता है और विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देता है। पीड़िता का कहना है कि आरोपित उसके साथ गलत हरकत कर सकता है तथा उसे और उसके बच्चों को नुकसान पहुंचा सकता है।

महिला ने बताया कि वह अपने मायके जाती है तो आरोपित वहां भी पहुंच जाता है और उसका पीछा करता है, जिससे वह लगातार भय और मानसिक तनाव में है। पीड़िता ने पुलिस से सुरक्षा और आरोपित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी मनोज कुमार चाहल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।