विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP में सांप के डसने से किसान की मौत, सदमे में बड़े भाई का भी निधन

By Vikas Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Tue, 21 Apr 2026 05:45 PM (GMT+05:30)

Baghpat News : बागपत के किरठल गांव में खेत में सिंचाई कर रहे किसान की सांप के काटने से मौत ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. बागपप में खेत में सिंचाई करते समय किसान को सांप ने डसा।

  2. एक ही दिन में दो भाइयों के निधन से गांव में शोक।

संवाद सूत्र, रमाला (बागपत)। किरठल गांव में मंगलवार को एक ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। खेत की सिंचाई कर रहे 72 वर्षीय ओमपाल सिंह टिकरिया को सांप ने डस लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई और उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। यह दुखद समाचार सुनकर मेरठ में रह रहे उनके बड़े भाई राजपाल सिंह को हृदयाघात हो गया, जिससे उनकी भी मौत हो गई। एक ही दिन दो भाइयों के निधन से पूरे परिवार और ग्रामीणों में शोक व्याप्त है।

ओमपाल सिंह टिकरिया मंगलवार को अपने खेत में सिंचाई का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक सांप ने उनके पैर में काट लिया। जहरीले दंश के प्रभाव से उनके शरीर में तुरंत लकवे जैसे लक्षण दिखाई देने लगे। स्वजन उन्हें तत्काल बड़ौत ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उधर, मेरठ में निवास कर रहे उनके बड़े भाई राजपाल सिंह को जब छोटे भाई के निधन की सूचना मिली तो उन्हें गहरा सदमा लगा। हृदयाघात पड़ने से उनकी भी मृत्यु हो गई। दोनों भाइयों का अंतिम संस्कार उनकी जन्मस्थली किरठल गांव में किया जाएगा। इस हृदयविदारक घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़ें- बागपत में हादसों का कहर: दिल्ली-देहरादून और मेरठ-सोनीपत हाईवे पर मध्य प्रदेश निवासी युवक सहित तीन की मौत, कई घायल

पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह, डा. यशपाल सिंह, आइएएस अपूर्व कुमार सिंह, कवि विनीत चौहान, अशोक चौहान, विजय चौहान, ओमपाल पटवारी, सुरेंद्रपाल फौजी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों ने घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए दिवंगत आत्माओं के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की और श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें- 'मुझे कार में डालकर ले गए बदमाश', बागपत से शामली पहुंच कक्षा 8 के छात्र ने किया अपहरण का ड्रामा और...

यह भी पढ़ें- नाबालिग निकली वायरल गर्ल मोनालिसा, इसके बाद क्या बोले उससे शादी करने वाले फरमान के पिता ?