अब यूपी की सीमा में भी उतारा हेलमेट तो हरियाणा की तरह होगी कार्रवाई
दिल्ली व हरियाणा की तर्क पर बागपत पुलिस ने भी ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों सवारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
बागपत, जेएनएन। दिल्ली व हरियाणा की तर्क पर बागपत पुलिस ने भी ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों सवारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बुधवार को एएसपी रणविजय सिंह ने रोड पर खुद चेकिग कर बगैर हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों के चालान किए।
अक्सर देखा जाता था कि यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर सोनीपत जनपद में प्रवेश करते ही बगैर हेलमेट सफर करने वाले दोपहिया वाहन चालक तुरंत हेलमेट लगा लेते थे। ऐसे ही हरियाणा से बागपत की सीमा में आने के बाद हेलमेट उतारते हुए दोपहिया वाहन सवार देखे जाते थे। उनको पता था कि यहां पर कोई रोकने-टोकने वाला नहीं है। यहीं कारण है कि यहां पर सबसे ज्यादा दोपहिया वाहन सवारों के हादसे होते है। इनको रोकने के लिए पुलिस ने अहम कदम उठाया। नो पेट्रोल नो हेलमेट व्यवस्था लागू कराई। वहीं पुलिसवालों ने भी सख्त रूख अपना लिया। जगह-जगह वाहनों की चेकिग की जा रही है। मुख्यत: दोपहिया वाहनों पर बगैर हेलमेट व तीन सवारी बैठकर चलने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। एएसपी रणविजय सिंह ने सीओ ओमपाल सिंह व कोतवाली पुलिस के साथ मिलकर बुधवार को राष्ट्रवंदना चौक पर दोपहिया वाहनों की चेकिग की। इस दौरान कई वाहनों के चालान काटे गए। हिदायत दी कि बगैर हेलमेट दोपहिया वाहन नहीं चलाने दिया जाएगा।