Move to Jagran APP

Baghpat: प्रतिबंधित पशुओं की हत्या करने वालों से पुलिस की मुठभेड़, चार गिरफ्तार, दो घायल, एक पुलिसकर्मी जख्मी

बागपत पुलिस की मुठभेड़ में प्रतिबंधित पशुओं की हत्या करने वाले चार लोग गिरफ्तार हुए हैं। दो बदमाश घायल हुए हैं। गिरफ्तार बदमाशों से दो तमंचे चार कारतूस दो कार तथा मीट बरामद हुआ है। उनके अन्य साथी भागने में कामयाब हो गए।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek SaxenaPublished: Tue, 23 May 2023 11:19 AM (IST)Updated: Tue, 23 May 2023 11:29 AM (IST)
Baghpat: प्रतिबंधित पशुओं की हत्या करने वालों से पुलिस की मुठभेड़, चार गिरफ्तार, दो घायल, एक पुलिसकर्मी जख्मी
Baghpat: प्रतिबंधित पशुओं की हत्या करने वालों से पुलिस की मुठभेड़, चार गिरफ्तार, दो घायल, एक पुलिसकर्मी जख्मी

बागपत, जागरण संवाददाता। बागपत में ग्राम नैथला के जंगल में प्रतिबंधित पशुओं की हत्या करने के आरोपित व्यक्तियों से पुलिस की मुठभेड़ हुई। पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया। इनमें से दो व्यक्ति पैर में गोली लगने से घायल हुए। एक पुलिसकर्मी भी हुए जख्मी।

loksabha election banner

मीट लेकर जा रहे थे दो वाहनों से

कोतवाली प्रभारी एमएस गिल के मुताबिक प्रतिबंधित पशुओं की हत्या कर कुछ व्यक्ति मंगलवार सुबह मीट लेकर दो वाहनों से जा रहे थे। ग्राम नैथला मोड़ के पास पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो व्यक्तियों ने पुलिस पर गोली चला दी। हेड कांस्टेबल विकास कुमार गोली लगने से जख्मी हो गए।

पुलिस की गोली से घायल हुए बदमाश

आत्मरक्षा में पुलिस कर्मियों ने फायरिंग की तो आरोपित जावेद मूल निवासी ग्राम रासना (मेरठ), हाल निवासी भजनपुरा दिल्ली व उसका साथी राजा अली निवासी मुस्तफाबाद दिल्ली पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उनके अलावा फरमान व एक अन्य आरोपित को गिरफ्तार किया गया। 

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पशु चिकित्सक ने जांच कर गोवंशी का मीट बताया। आरोपित गोवंशियों की हत्या कर मीट को सप्लाई करते थे। आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.