विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मां को अस्पताल में मरणासन्न बताकर मांगी लिफ्ट, फिर अगवा कर बनाया अश्लील वीडियो और वसूली रकम

By Rajeev Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sun, 11 Oct 2026 02:48 PM (IST)

एक युवक ने मां के बीमार होने का बहाना बनाकर लिफ्ट मांगी और फिर स्कूटी सवार का अपहरण कर लिया। ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक फोटो)

(प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. मां की बीमारी का बहाना बनाकर मांगी थी लिफ्ट।

  2. युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो बनाया।

  3. 50 हजार की मांग पर 11 हजार रुपये भी वसूले।

जागरण संवाददाता, बड़ौत (बागपत)। हास्पिटल में भर्ती अपनी मां को मरणासन्न बताते हुए एक युवक ने स्कूटी सवार से लिफ्ट मांगी और हास्पिटल से पहले ही आरोपित उसे अगवा कर खेत में ले गया। वहां तीन युवकों के साथ मिलकर उसका अश्लील वीडियो बनाया और 50 हजार रुपये की मांग करते हुए 11 हजार रुपये आनलाइन मंगवाए। इसके बाद आरोपितों ने धमकी देकर उसे भगा दिया। पीड़ित ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

शहर के एक मुहल्ले के रहने वाले युवक ने शिकायत प्रकोष्ठ के माध्यम से कोतवाली में शनिवार को मुकदमा दर्ज कराया कि 15 सितंबर को सुबह लगभग 11 बजे वह घट्टा बाजार से महावीर मार्ग नई मंडी मोड़ सड़क पर मोबाइल काल रिसीव करने के लिए रुका था। इसी दौरान एक युवक उसके पास एक युवक ने आकर लिफ्ट मांगते हुए कहा कि उसकी मां मेट्रो हास्पिटल में भर्ती है जो मरणासन्न हालत में है। उसे दवाई देने जाना है।

उसने विश्वास करते हुए युवक को स्कूटी पर बैठ लिया। हास्पिटल से पहले ही आरोपित युवक ने उसे चाकू सटा दिया और उसे अगवा कर नहर के पास ईंख के खेत में ले गया। वहां पर दो युवक आए। तीनों ने उसके साथ मारपीट कर दी और अश्लील वीडियो बनाया। पीड़ित ने बताया कि एक और युवक वहां पहुंचा। आरोपितों ने तमंचा दिखाते हुए उससे 50 हजार रुपये मंगाने की मांग की। दहशत के कारण उसने आनलाइन 11 हजार रुपये मंगा लिए।

दो युवकों ने उसे बंधक बनाए रखा और दो युवक उसका मोबाइल लेकर बावली स्थित जनसेवा केंद्र पर पहुंचे और 11 हजार रुपये निकलवाए। इसके बाद दोनों आरोपित घटनास्थल पर पहुंचे। आरोपितों ने धमकी देते हुए कहा कि यदि इस घटना को अपने स्वजन या पुलिस को जानकारी दी तो वह उसे जान से मार देंगे। इसके बाद आरोपितों ने उसे भगा दिया। कोतवाली प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पूरी घटना क्या रही, इसका पता लगाया जा रहा है।