विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बागपत में शराब के नशे में पुलिसकर्मियों ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मारी, विरोध पर गाली-गलौज का आरोप

Published: Sat, 22 Aug 2026 12:48 AM (GMT+05:30)

बड़ौत में कार सवार दो पुलिसकर्मियों ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मारी और विरोध करने पर उनके साथ गाली-गलौज ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. बड़ौत में पुलिसकर्मियों ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मारी।

  2. नशे में धुत पुलिसकर्मियों पर गाली-गलौज और अभद्रता का आरोप।

  3. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जागरण संवाददाता, बड़ौत। कार सवार दो पुलिसकर्मियों ने बाइक पर जा रहे दंपती को टक्कर मार दी। विरोध करने पर दंपती के साथ गाली-गलौज व अभद्रता किया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर दोनों पुलिसकर्मियों खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

यह भी आरोप लगाया है कि दोनों पुलिसकर्मी नशे में थे और हादसे के बाद उन्हें धमकाया भी गया। हादसे के बाद हंगामे का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

सोनीपत जनपद के टोकी मनोली गांव निवासी बिजेंद्र ने बताया कि 19 अगस्त को को वह अपनी पत्नी के साथ बाइक से अपनी रिश्तेदारी फजलपुर गांव जा रहा था। इसी दौरान गुराना गांव के पास कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और वह घायल हो गए।

आरोप है कि कार में सवार दो पुलिसकर्मी शराब के नशे में थे और अपनी शर्ट पीछे सीट पर रख रखी थी। उसने ने जब कार चालक से वाहन सावधानी से चलाने और टक्कर के संबंध में बात की तो कार सवार पुलिसकर्मी भड़क गए।

पीड़ित ने बताया कि आरोपितों ने उसके साथ गाली-गलौज की तथा उसकी पत्नी के साथ भी अभद्रता और धक्का-मुक्की की। उसने विरोध किया तो सूचना पर दूसरे पुलिसकर्मी वहां आ गए और उन्होंने उसे धमकाया।

घटना के बाद मौके पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और मामला शांत कराया। उधर, इस घटना के दो दिन बाद इसका एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी कार सवार नशे में एक पुलिसकर्मी को संभालते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि दैनिक जागरण इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

कोतवाली प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी का कहना है कि यह हादसा दो दिन पहले का है और जो पुलिसकर्मी बताए जा रहे हैं वह डायल 112 की गाड़ी पर तैनात है। हादसे की तहरीर नहीं दी गई है।

उधर, इस घटना के बाद हंगामे का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें नशे में एक पुलिसकर्मी को दूसरे पुलिसकर्मी संभालते दिखाई दे रहे हैं।