प्रधानाचार्य चित्ररेखा का राज्य अध्यापक पुरस्कार को चयन
संवाद सहयोगी, बड़ौत (बागपत) : श्री शांति सागर दिगंबर जैन कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्या चि˜
संवाद सहयोगी, बड़ौत (बागपत) : श्री शांति सागर दिगंबर जैन कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्या चित्ररेखा जैन का चयन राज्य अध्यापक पुरस्कार 2017 के लिए हुआ है। उनके चयन से शिक्षकों में खुशी की लहर है।
छपरौली के श्री शांति सागर दिगंबर जैन कन्या इंटर कालेज में चित्ररेखा जैन की नियुक्ति 1976 में अंग्रेजी प्रवक्ता के रूप में हुई थी। इसके बाद 2000 में इसी कालेज में वह प्रधानाचार्या बनीं। कालेज में पिछले 37 साल के उनके कार्यकाल में क्षेत्र की बालिकाओं के शैक्षिक उन्नयन एवं संस्था की आधारभूत संरचनाओं का काफी विकास हुआ, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के अभिभावकों में बालिकाओं की शिक्षा के प्रति जागरूकता आई।
प्रधानाचार्या के तौर पर उन्होंने नई शिक्षण प्रणालियों को संस्था शिक्षण में समाहित कर विद्यालय को 'ए' ग्रेड में शामिल करवाया। वह लगातार नारी सम्मान के प्रति लोगों को जागरूक कर नारी सशक्तीकरण एवं नारी सम्मान में वृद्धि के उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं। बालिकाओं के शिक्षा में जागृति लाने, संस्था के संसाधनों में वृद्धि कराने, नई कम लागत वाली व गुणवत्तापूर्ण शिक्षण विधियों को अपनाने एवं नारी सशक्तीकरण की दिशा में प्रेरक कार्य करने के लिए उनका चयन राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर कालेज के प्रबंधक भूनेंद्र कुमार जैन, अध्यक्ष अजय कुमार जैन और माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रचार मंत्री अजय राज शर्मा ने उन्हें बधाई दी है।
राममोहन भारद्वाज
हो चुके हैं पुरस्कृत
अजीतनाथ इंटर कालेज शेरपुर लुहारा के प्रधानाचार्य राममोहन भारद्वाज को 2011 में राज्य अध्यापक पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। उनके सात साल बाद जिले से एकमात्र प्रधानाचार्या चित्ररेखा जैन का चयन इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए हुआ है।
कालेज प्रबंधक समिति व
स्टाफ से मिला पूरा सहयोग
प्रधानाचार्या चित्ररेखा जैन ने राज्य अध्यापक पुररस्कार के लिए चयनित होने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि कालेज को ए ग्रेड का दर्जा दिलाने में प्रबंधक समिति व स्टाफ का पूरा सहयोग मिला। उन्होंने पुरस्कार का श्रेय भी प्रबंधक समिति व स्टाफ को दिया।
प्रोफाइल
प्रधानाचार्या चित्ररेखा जैन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा हस्तिनापुर मेरठ से, माध्यमिक शिक्षा सेंट जोजफ कन्या इंटर कालेज सरधना मेरठ तथा उच्च शिक्षा मेरठ विश्वविद्यालय से पूर्ण की है। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक से उन्होंने बीएड की डिग्री पूर्ण की। उनके एक बेटा तथा तीन बेटियां हैं।