Move to Jagran APP

राजनीति के भीष्म पितामह का निधन देश की क्षति

खेकड़ा(बागपत) : देश के पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी को लोगों ने राजनीति का अट

By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Aug 2018 10:30 PM (IST)Updated: Fri, 17 Aug 2018 10:30 PM (IST)
राजनीति के भीष्म पितामह का निधन देश की क्षति
राजनीति के भीष्म पितामह का निधन देश की क्षति

खेकड़ा(बागपत) : देश के पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी को लोगों ने राजनीति का अटल मान ¨बदु करार दिया। कहा कि अपने प्रखर विचारों से देश के विकास को पंख लगाने वाले नेता की क्षति को कोई पूरा नहीं कर सकेगा।

prime article banner

राष्ट्रीय जन-जागरण संगठन अध्यक्ष अश्वनी प्रभाकर ने कहा कि वाजपेयी आज की पीढ़ी और स्वतंत्रता सेना की पीढ़ी का आखिरी सेतु थे। उनके व्यक्तित्व से देश के युवाओं को सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी। समावेशी राजनीति व मतभेदों के साथ सामंजस्य बैठाने में उनका कोई सानी नहीं था। व्यापारी राजीव त्यागी का कहना है कि पूर्व प्रधानमंत्री मां भारती के वैभव के लिए तमाम विरोध सहन कर परमाणु विस्फोट कर देश को नई ताकत दी। संस्कार भारती के मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि वाजपेयी शब्दों के जादूगर होने के साथ विपरीत परिस्थितियों में कभी तनाव में दिखाई नहीं देते थे। कार्यकर्ताओं को सदैव मतभेदों को मनभेद में नहीं बदलने की प्रेरणा देते थे। बिरजू भैया का कहना है कि अटल बिहारी वाजपेयी जी अपने विरोधियों को भी बराबर का सम्मान व स्थान देते थे। अहंकार जैसे भाव उन्हें छू भी नहीं सके थे। सतेंद्र पंवार का कहना है कि जो व्यक्ति अटल होता है वो बिहारी नहीं हो सकता। जो बिहारी होता है वह अटल नहीं हो सकता। ¨कतु वाजपेयी जी ने इस धारणा को गलत सिद्ध किया। वह अपने विचारों को लेकर अटल व भारत की प्रगति को लेकर सदैव बिहार करते रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK