Move to Jagran APP

एशियन चैंपियनिशप के लिए अर्जुन का टिकट पक्का

वेदवान आर्चरी एकेडमी धनौरा के तीरंदाज अर्जुन वेदवान का एशियन चैंपियनशिप बैंकाक के लिए चयन हो गया है। भारतीय कंपाउंड पुरुष टीम प्रथम रैंक में अर्जुन ने अपना स्थान पक्का किया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Aug 2019 10:20 PM (IST)Updated: Mon, 12 Aug 2019 10:20 PM (IST)
एशियन चैंपियनिशप के लिए अर्जुन का टिकट पक्का
एशियन चैंपियनिशप के लिए अर्जुन का टिकट पक्का

बागपत, जेएनएन। वेदवान आर्चरी एकेडमी धनौरा के तीरंदाज अर्जुन वेदवान का एशियन चैंपियनशिप बैंकाक के लिए चयन हो गया है।

loksabha election banner

भारतीय कंपाउंड पुरुष टीम प्रथम रैंक में अर्जुन ने अपना स्थान पक्का किया है। इस राउंड में नंबर वन रैंक पर आने वाला अर्जुन वेदवान यूपी का पहला तीरंदाज है।

एशियन चैंपियनशिप के लिए सोनीपत हरियाणा में हुई ट्रायल प्रतियोगिता में वेदवान आर्चरी एकेडमी धनौरा के तीरंदाज अर्जुन वेदवान ने ट्रायल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कोच सचिन वेदवान ने बताया कि 10 व 11 अगस्त को हरियाणा के सोनीपत में एशियन चैंपियनशिप के लिए सोनीपत में हुए ट्रायल में अर्जुन वेदवान का चयन हुआ था। अर्जुन वेदवान 12 से 17 सितंबर के बीच बैंकाक में होने वाली एशियन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा। वह फिलहाल 19 अगस्त से रोहतक के भारतीय खेल प्राधिकरण में चैंपियनशिप की तैयारी करेगा। एशियन चैंपियनशिप के लिए चयन होने के बाद घर पहुंचे तीरंदाज का स्वागत किया गया। परिवार में मिठाई बांटी गई। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य तेजपाल सिंह, सुरेशपाल, सतप्रकाश, संजीव, दिग्विजय, नितिन आदि मौजूद रहे। अर्जुन सेना में है और नासिक में तैनात है।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.