घुड़चढ़ी में हर्ष फायरिंग कर रहा पशु चिकित्सक गिरफ्तार
बागपत में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करना एक पशु चिकित्सक को महंगा पड़ गया। एक शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
By Ashu SinghEdited By: Published: Fri, 29 Mar 2019 02:45 PM (IST)Updated: Fri, 29 Mar 2019 02:45 PM (IST)
बागपत,जेएनएन। माता कालोनी में गुरुवार को घुड़चढ़ी में हर्ष फायरिंग कर रहे पशु चिकित्सक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके पास से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
अचानक शुरू की फायरिंग
कालोनी निवासी एक युवक की गुरुवार को शादी थी। रात को घुड़चढ़ी हो रही थी। डीजे बजाकर परिवार व रिश्तेदार नाच रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपित जाकिर पुत्र सद्दीक निवासी धनौरा सिल्वरनगर,हाल निवासी माता कालोनी को गिरफ्तार कर लिया।
तमंचा व दो कारतूस बरामद
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिव प्रकाश सिंह का कहना है कि आरोपित के पास से तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए है। आरोपित को अदालत में पेश किया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल गया। उधर, जाकिर का कहना है कि वह प्राईवेट पशु चिकित्सक है। वह अपने भतीजे की शादी में शामिल था। उसने खुशी में तमंचे से फायर कर दिया था।
हर्ष फायरिंग करने से बाज नहीं आ रहे लोग
आए दिन हर्ष फायरिंग से हो रही घटनाओं के बाद भी लोग बाज नहीं आ रहे हैं। हर्ष फायरिंग से अनेकों घटना हो चुकी है। बच्चे समेत कई लोगों की तो जान जा चुकी है। पुलिस कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज चुकी है। उसके बावजूद घटनाएं नहीं रूक रही है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें