Move to Jagran APP

अनिल दुजाना पहुंचा जिला कारागार, बढ़ाई गई सुरक्षा

नोएडा कोर्ट में पेशी पर महराजगंज जेल से आए अनिल दुजाना को चार दिन बागपत जेल में रोका गया है। सुरक्षा को लेकर जेल प्रशासन एकदम चौकन्ना है। दुजाना को अधिकारियों ने तन्हाई बैरक में रखा है। उसे कड़ी सुरक्षा के बीच पेशी पर ले जाया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Nov 2019 10:56 PM (IST)Updated: Sun, 24 Nov 2019 06:06 AM (IST)
अनिल दुजाना पहुंचा जिला 
कारागार, बढ़ाई गई सुरक्षा
अनिल दुजाना पहुंचा जिला कारागार, बढ़ाई गई सुरक्षा

बागपत, जेएनएन : नोएडा कोर्ट में पेशी पर महराजगंज जेल से लाए गए अनिल दुजाना को चार दिन बागपत जेल में रोका गया है। सुरक्षा को लेकर जेल प्रशासन एकदम चौकन्ना है। दुजाना को अधिकारियों ने तन्हाई बैरक में रखा है। उसे कड़ी सुरक्षा के बीच पेशी पर ले जाया गया।

loksabha election banner

जेल में पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद से कुख्यात बदमाशों को लेकर प्रशासन गंभीर रहता है। कुख्यात बदमाशों को जेल में अन्य बंदियों से नहीं मिलने दिया जाता है। कुख्यात अनिल दुजाना की शुक्रवार, शनिवार व सोमवार को नोएडा कोर्ट में पेशी है। महराजगंज से बड़ी सुरक्षा के बीच दुजाना को नोएडा पेशी पर भेजा। सोमवार सुबह तक रुकने को अधिकारियों ने बागपत जेल का चयन किया। शुक्रवार देर शाम पेशी के बाद दुजाना जेल पहुंचा। जेल प्रशासन ने पूरी चौकसी के बाद कुख्यात को तन्हाई बैरक में रखा गया। शनिवार सुबह पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में नोएडा पेशी पर गया। एसपी ने भी कोतवाली पुलिस को भी सुरक्षा के लिए चेताया है। पेशी पर जाने के दौरान दुजाना से किसी दूसरे बंदी को नहीं मिलने दिया गया। अधीक्षक सुरेश सिंह का कहना है कि अधिकारियों के निर्देश पर जेल में दुजाना को चार रात्रि के लिए रोका जाएगा। कोर्ट में पेशी पूरी होने के बाद अनिल को वापस महराजगंज भेज दिया जाएगा। जेल में किसी दूसरे बंदी को उससे नहीं मिलने दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.